राजगंज में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

संवाद सहयोगी, राजगंज: शिक्षित समाज के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। खासकर महिलाओं को शिक्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:24 PM (IST)
राजगंज में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
राजगंज में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

संवाद सहयोगी, राजगंज: शिक्षित समाज के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। खासकर महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। आज के परिवेश में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जरूरत है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राजगंज इंटर कालेज सफल साबित हो रहा है। कालेज का नींव रखनेवाले स्वतंत्रता सेनानी एवं संस्थापक सचिव स्व. गोपालचंद्र मुंशी का सपना साकार होता दिखाई पड़ रहा है। यह बातें सोमवार को आयोजित जयंती सह छात्रवृति वितरण समारोह में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कही। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी यहां से शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे पद पर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पढ़ाई से नहीं बल्कि मनुष्य को अंदर से नैतिकता को जागृत करना चाहिए। सामाजिक संरचना का भी पतन होते दिख रहा है। इसे बचाए रखने के लिए नई पीढ़ी के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेवारी है। इसमें हर उम्र के लोगों को पहल करने की आवश्यकता है। अतिथियों ने स्व. गोपाल चंद्र मुंशी एवं विनोद बिहारी महतो का आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने अनुदान राशि से बने दो बड़े कक्षा कमरे का उद्घाटन किया। प्रत्येक वर्ष की तरह स्व.गोपाल चंद्र मुंशी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इंटर परीक्षा में कालेज में टाप स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ छात्रवृत्ति प्रदान किया गया। विज्ञान संकाय के सुषमा कुमारी एवं सुमित कुमार दे, वाणिज्य संकाय से सचिना कुमारी, सौरभ कुमार झा, कला संकाय से रजनी कुमारी व आकाश कुमार रवानी शामिल हैं।

स्व. मुंशी के पुत्र बीरेंद्र मुंशी, राजेंद्र मुंशी, केपी सिंह, अरुण कुमार महतो, हलधर महतो, मनोज कुमार सिंह, शंकर किशोर महतो, नीलकंठ रवानी, प्राचार्य मनोज कुमार, प्रो. सोमनाथ केशरी, प्रो. नंदू महतो, स्मिता कुमारी, आरती कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी