GATE: Mechanical Engineering में धनबाद का सुयश ऑल इंडिया टॉपर, विधायक ने किया सम्मानित

GATE सुयश के पिता संदीप शर्मा बीसीसीएल में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। पिता संदीप शर्मा ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुयश बचपन से ही होनहार था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 06:18 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 06:18 AM (IST)
GATE: Mechanical Engineering में धनबाद का सुयश ऑल इंडिया टॉपर, विधायक ने किया सम्मानित
सुयश शर्मा को गुलदस्ता देकर सम्मानित करते विधायक राज सिन्हा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इंजीनियरिंग (GATE) की परीक्षा में धनबाद के सुयश शर्मा ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में देश में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। देश की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक गेट परीक्षा में सुयश को 1000 में 979 अंक प्राप्त हुआ है। कुसुम विहार निवासी सुयश शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद से की है। एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। सुयश ने कहा कि उनका लक्ष्य सफल वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है। सुयश की इस सफलता पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने भी सुयश से मुलाकात कर बधाई दी है। 

सफलता के पीछे सुयश ने बताया शिक्षक और माता-पिता का आशीर्वाद

सुयश के पिता संदीप शर्मा बीसीसीएल में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। पिता संदीप शर्मा ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुयश बचपन से ही होनहार था। सुयश ने पहली बार में ही गेट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। सुयश अपनी इस सफलता के पीछे अपने शिक्षकों और माता-पिता का आशीर्वाद मानते हैं। उनका कहना है कि पढ़ाई के दौरान संस्थान के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

दृढ़ निश्चय से हासिल की जा सकती सफलता

गेट एग्जाम में सफलता के बाद और अच्छी कंपनी में मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऊंची सोच, कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय ही किसी विद्यार्थी को सफलता की ओर ले जाते हैं। विद्यार्थी के विचार, उसकी दृष्टि कई बार उसके जीवन की दशा और दिशा निर्धारित करती हैं। वहीं सुयश की सफलता पर दिल्ली स्कूल की प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा ने कहा कि सुयश स्कूल के मेधावी छात्रों में एक रहा है और बेहतर अंकों से परीक्षा पास की है। गेट में ऑल इंडिया रैंङ्क्षकग लाकर सुयश ने स्कूल के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रौशन किया है। इसके लिए सुयश बधाई के पात्र हैं।

chat bot
आपका साथी