SSP कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान घर में मिला मृत, माैत को लेकर रहस्य Dhanbad News

धनबाद लुबी सर्कुलर रोड स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के आवासीय कार्यालय के गोपनीय शाखा में कार्यरत होमगार्ड जवान राजाराम महतो का शव उसके घर में पड़ा मिला।

By Edited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 03:43 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 10:36 AM (IST)
SSP कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान घर में मिला मृत, माैत को लेकर रहस्य Dhanbad News
SSP कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान घर में मिला मृत, माैत को लेकर रहस्य Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के एसएसपी किशोर काैशल के आवासीय कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान राजाराम महतो अपने घर में मृत पाया गया। महतो की माैत कैसे हुई यह रहस्य है। इस रहस्य पर से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू की है।

लुबी सर्कुलर रोड स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के आवासीय कार्यालय के गोपनीय शाखा में कार्यरत होमगार्ड जवान राजाराम महतो का शव उसके घर में पड़ा मिला। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहा से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार राजाराम महतो का पूरा परिवार धनसार थाना क्षेत्र के मनाईटाड़ में रहता है। वह खुद एक अन्य आवास में रहता था। दोनों आवास आसपास होने के कारण रात में खाना खाने के बाद वह उसी घर में सोने चला गया था। सुबह होने पर जब उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर जाते ही उनके होश उड़ गए। राजाराम वहां बेसूध पड़ा था।

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राजाराम लंबे समय से पुलिस अधीक्षक के गोपनीय शाखा में कार्यरत था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। इधर महतो की माैत के बाद उसके घर में मातम पसरा है। एसएसपी कार्यालय में महतो के साथ काम करने वाले कर्मचारी भी गमगीन हैं। एसएसपी की पत्नी ने भी महतो के शव पर पुष्प चढ़ा शोक संवेदना व्यक्ति की।

chat bot
आपका साथी