झर‍िया में याद क‍िए मजदूर नेता सूूर्यदेव स‍ि‍ंंह; पुण्‍यत‍िथ‍ि में लगाए गए 1000 पौधेंं Dhanbad News

झरिया के पूर्व विधायक सह जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया। जमसं कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी संजीव सिंह की पत्नी सह भजपा नेत्री रागिनी सिंह ने श्रद्धांजलि दी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 05:56 PM (IST)
झर‍िया में याद क‍िए मजदूर नेता सूूर्यदेव स‍ि‍ंंह; पुण्‍यत‍िथ‍ि में लगाए गए 1000 पौधेंं   Dhanbad News
सूर्यदेव सिंह की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया।

झरिया, जेएनएन  : झरिया कतरास मोड़ जनता मजदूर संघ कार्यालय में मंगलवार को झरिया के पूर्व विधायक सह जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 30वीं पुण्यतिथि श्रद्धा सुमन के साथ मनाया गया। जमसं कार्यालय में स्व. सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, संजीव सिंह की पत्नी सह भजपा नेत्री रागिनी सिंह, सिद्धार्थ गौतम धनबाद सांसद पीएन सिंह, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित परिवार के लोगों ने तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के दौरान कार्यालय में अखंड हरि किर्तन किया गया। वही इस दौरान लोगों ने पेड़-पौधे भी लगाए। मौके पर अखिलेश सिंह, नितिन भट्ट, मानस प्रसून, उमेश यादव, राजकिशोर जेना, शैलेश सिंह चंद्रवशी, नौशाद खान, बबलू फरीदी, संतोष शर्मा, अरुण साव, सुजीत सिन्हा, स्वरूप भट्टाचार्य, उपेंद्र विश्वकर्मा, अरिंदम बनर्जी, जेएन सिंह, प्रदीप सिन्हा, हरेराम सिंह, छोटू सिंह, शैलो पासवान, रघु राम, बिहारी राम, अजित महतो, रंजय सिंह, मनोज मालाकार, शशि सिंह आदि मौजूद थे।

14 वर्ष की उम्र में आए थे कोयलांचल

14 वर्ष की उम्र में रोजगार की तलाश में ग्रामीण इलाके से निकल कर कोयलांचल पहुंचे। एक ही दशक में वह लोगों के प्रिय व मदजूदों के मसीहा बन गए। कोयलांचल की राजनीति दिल्ली की गलियों तक इनकी धमस बन चुकी थी। जिंदगी में किसी से कभी भी हार नही मानने वाले सूर्यदेव सिंह भी अंत में जिंदगी से हार गए। सूर्यदेव सिंह आरा से लोक सभा का चुनाव लड़े थे। उसके बाद अपनी जन्म भूमि गोनिया छपरा जा कर अपने भाई विक्रमा सिंह के चुनाव लड़ रहे थे। 15 जून 1991 को ह्दयगति रूक जाने से मजदूरों के मसीहा सभी को छोड़ कर चल बसे थे।

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए दिया श्रद्धाजंलि

पूरे देश में कोरोना महामारी का भय बना हुआ है। वही हर वर्ष 15 जून को सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर झरिया के कतरास मोड़ में कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहता था। सैंकड़ों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था किया जाता था। वह कोरोना माहमारी की वजह से विगत दो वर्षों से कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह की प्रतिमा में कुछ ही लोग देखे गए। वही मजदूर व कार्यकर्ता शारीरिक दूरी का पालन करते हुए तस्वीर में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया। जिसके बाद वह अपने घर की और रवाना हो गए।

....

विगत दो वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से राज्य सरकार के नियमों का पालन करते हुए पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की पुण्यतिथि बनाया जा रहा है। पिछले 28 साल से लगातार मजदूर भाई यहां आकर भोजन करते थे। कोरोना महामारी को लेकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने अपने कार्यालय में पुण्यतिथि बनाया गया है। उन्हें पेड़ पौधे से काफी लगाव था। इसी लिए इस वर्ष सभी लोगों ने अपने अपने कार्यालयों में पेड़-पौधे लगाए है। हमारा लक्ष्य एक हजार पेड़ पौधे लगाने का था जो पूरा हुआ है। जिस तरह मजदूरों की सेवा हमारा परिवार करता आ रहा है वह आगे भी कायम रहेंगा। झरिया वासियों की रह दुख में हमारा परिवार उसके साथ खड़ा है।

- रागिनी सिंह, भाजपा नेत्री

chat bot
आपका साथी