पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में सूड़ी को SC का दर्जा, होगा राज्यस्तरीय आंदोलन

झारखंड के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल में सूड़ी ( मंडल) को एससी का दर्जा प्राप्त है। झारखंड के सूड़ी जातियों के रिश्ते पश्चिम बंगाल के सूड़ियों के बीच होता है। इन्हें एक तरफ एससी तो दूसरी तरफ ओबीसी का दर्जा प्राप्त है। झारखंड के सूड़ी एससी का दर्जा चाहते हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:41 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 12:05 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में सूड़ी को SC का दर्जा, होगा राज्यस्तरीय आंदोलन
बैठक को संबोधित करतीं रेखा मंडल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। पश्चिम बंगाल सूड़ी ( मंडल( जाति को अनुसूचित जाति ( SC) का दर्जा प्राप्त है। झारखंड में भी सूड़ी जाति को एससी का दर्जा चाहिए। इसके लिए समाज के लोग राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे। सूड़ी समाज कल्याण समिति की बैठक झरनापाड़ा के सजावट वाटिका में हुई। इसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल एवं संचालन महासचिव शैलेन मंडल ने किया। इस दौरान कंसारी मंडल, रेखा मंडल, डोरा मंडल, फटिक मंडल, हरिभक्त मंडल, धरणीधर मंडल, नारायण मंडल, नुनूलाल मंडल, डॉ प्रबोध मंडल, वीसी मंडल, हिमांशु मंडल, अशोक मंडल, सुनील मंडल आदि ने विशेष तौर पर संबोधित किया।

बंगाल में एससी का दर्जा

झारखंड के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में सूड़ी को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है। जबकि झारखंड में ओबीसी का। सूड़ी जाति लंबे समय से पश्चिम बंगाल की तरह एससी का दर्जा हासिल करने के लिए आंदोलन कर रही है। बैठक में सूड़ी जाति को एससी का दर्जा को लेकर राज्य स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। 23 मार्च को हुए महाधिवेशन की समीक्षा की गई। मृत्युंजय मंडल को बाघमारा प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव गौर मंडल, दिनेश मंडल को जिला उपाध्यक्ष को मनोनीत किया गया। समाज के प्रतिभाशाली बच्चे एवं बच्चियों को अगस्त माह में सम्मानित किया जाएगा। शहीद मनींद्रनाथ मंडल जयंती के अवसर पर आगामी पांच अगस्त से 17 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर कोरोना काल में मारे गए लोगों के लिए मौन धारण कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में उपस्थिति

मौके पर विजय मंडल, दिनेश मंडल, हिरेन मंडल, सत्यजीत मंडल, श्रीकांत मंडल, लक्षमीकांत मंडल, अमर मंडल, रंजीत मंडल, प्रकाश मंडल, विष्णु मंडल, राजेश मंडल, अंकुर मंडल, राहुल मंडल, अमृत मंडल, तारापद मंडल, राजकुमार मंडल, मनींद्र मंडल, धनंजय मंडल, माथुर मंडल, गौतम मंडल, विपिन मंडल, गौर मंडल, विकास मंडल, आकाश मंडल, सन्तोष मंडल, शामाकांत मंडल, पंकज मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी