Godda MLA Amit Mondal पर बिहार के भागलपुर में हमले के बाद स्वजन और समर्थक सकते में, कारणों का पता लगा रही पुलिस

Amit Mondal भाजपा विधायक अमित मंडल पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उस समय निशाना बनाया जब वह बिहार के भागलपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर थे। ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। अंगरक्षकों ने विधायक को बचाया।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:55 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:09 AM (IST)
Godda MLA Amit Mondal पर बिहार के भागलपुर में हमले के बाद स्वजन और समर्थक सकते में, कारणों का पता लगा रही पुलिस
जख्मी भाजपा विधायक अमित मंडल ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, गोड्डा/ भागलपुर। झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अमित मंडल पर बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी थानाक्षेत्र स्थित पैतृक आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने ईंट-पत्थर से अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उनके हाथ के अलावा छाती, पेट और पैर में चोट आई है। इसकी सूचना मिलते ही मंडल के स्वजन और समर्थक चिंतित हो उठे। भागलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक के आवास पर पहुंचे समर्थक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले को नाकाम बनाने के लिए अंगरक्षकों ने खूब प्रयास किया। उनके सजग होने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने पर तिलकामांझी थानाध्यक्ष राज रतन मौके पर पहुंचे और छानबीन की। जख्मी विधायक का प्राथमिक उपचार कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में विधायक के समर्थक उनके आवास पर जुट गए। गोड्डा स्थित आवास पर भी समर्थकों की भीड़ जुट गई। 

पिता की माैत के बाद राजनीति में आए अमित मंडल

अमित मंडल के पिता रघुनंदन मंडल गोड्डा के विधायक थे। उनके निधन के बाद उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में भाजपा ने मंडल के पुत्र अमित को टिकट दिया। अमित उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं। 2019 के चुनाव में दूसरी बार गोड्डा से विधायक बने। इनका बिहार के भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में पैतृक आवास है। भागलपुर, गोड्डा का सीमावर्ती क्षेत्र है। आना-जाना लगा रहता है। 

chat bot
आपका साथी