BCCL: रविवार की ड्यूटी समान रूप से सभी को दिया जाए इसमें कोई भेदभाव ना : जनता मजदूर संघ

केंद्रीय अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की सुविधा को लेकर अस्पताल प्रबंधन के साथ जनता मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है। संघ के सचिव अरुण सिंह ने बताया कि रविवार की ड्यूटी समान रूप से सभी को दिया जाए इसमें कोई भेदभाव ना हो।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 03:43 PM (IST)
BCCL: रविवार की ड्यूटी समान रूप से सभी को दिया जाए इसमें कोई भेदभाव ना :  जनता मजदूर संघ
जनता मजदूर संघ में कई मुद्दों पर सहमति बनी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : केंद्रीय अस्पताल में कार्यरत कर्मियों की सुविधा को लेकर अस्पताल प्रबंधन  के साथ   जनता मजदूर संघ की बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।  जानकारी देते हुए संघ के सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि  रविवार की ड्यूटी समान रूप से सभी को दिया जाए इसमें कोई भेदभाव ना हो।  अस्पताल के प्रांगण में बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था हो, प्राइवेट मरीज को कैजुअल्टी विभाग में इलाज नहीं कर रह रेफर करने की प्रणाली बंद होनी चाहिए। केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद के कर्मियों को ड्रेस कोड लागू किया जाए।  भर्ती रेफर एवं ओपीडी से रेफर मरीजों को चिन्हित अस्पताल में रेफर किया जाता है इस पर रोक लगाते हुए सीएमसी वेल्लोर रेफर किया जाना चाहिए  डॉक्टर को चिकित्सालय में ही रहने का आदेश दिया जाए सहित  26 सूत्री मांगों को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।  सीएमएस आरके ठाकुर ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मांगों पर तुरंत लागू करने की बात कही। मौके पर  डिप्टी मैनेजर पर्सनल प्रमोद कुमार, यूनियन की ओर से प्रदीप कुमार सिन्हा, अभय कुमार झा, संजय सिंह विकास पासवान,  राजेश कुमार दास आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी