Sudha Milk Price: महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका, बढ़ गए दूध के दाम; यहां जानिए नया रेट

Sudha milk price increased सुधा ब्रांड के दूध की कीमतों में वृद्धि हुई है। कंपनी ने प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी प्रबंधन की माने तो डीजल की बढ़ती कीमत और किसानों से खरीद मूल्य में इजाफा होने के कारण लागत मूल्य बढ़ गया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:08 PM (IST)
Sudha Milk Price: महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका, बढ़ गए दूध के दाम; यहां जानिए नया रेट
सुधा ब्रांड के दूध के दाम में वृद्धि ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना काल में जहां सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर नए-नए काम कर रही है वहीं दूसरी ओर महंगाई लोगों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ रही है। इस बार दूध की कीमत में वृद्धि हुई है। आम लोगों का पौष्टिक आहार दूध के दामों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। पूर्व में दूध की कीमतों में उछाल हुआ था। सुधा ब्रांड के दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी प्रबंधन की माने तो डीजल की बढ़ती कीमत और किसानों से खरीद मूल्य में इजाफा होने के कारण लागत मूल्य बढ़ गया है। इस कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। सुधा कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट कीमतों में इजाफा किया है।

स्थानीय ग्वालो ने बढ़ाया दूध का दाम

इधर कंपनी के दूध दाम में बढ़ोतरी होने के बाद स्थानीय ग्वालों ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कहना है कि डीजल के बढ़ते दामों ने उन पर भी असर किया है। धनबाद में जानवरों का चारा बंगाल से आता है। चारा की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। कई जगह स्थानीय ग्वालों ने 50 से 52 तक दूध बेच रहे हैं।

सरसों तेल 190 रुपए लीटर

लोगों के लिए सबसे जरूरी चीज सरसों तेल की कीमत भी ₹190 लीटर हो गई है। बाजार में इस पर थी कि मुझसे लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है। वही कोई भी सब्जी ₹40 से कम बाजार में नहीं मिल रही है। बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल कर के रखा है। लोगों का कहना है कि इतनी महंगाई में जीना मुहाल हो गया है। हर चीज की कीमतें बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में अब आम लोग क्या कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी