Jharkhand SI Promotion Process: वरीयता के आधार पर दारोगा की होगी प्रोन्नति, सूची जारी

Jharkhand SI Promotion Process किसी पुलिस अवर निरीक्षक का नाम वरीयता सूची में नहीं हो अथवा प्रकाशित वरीयता सूची के अनुसार पदस्थापित नहीं हो तो ऐसे पदाधिकारियों के संबंध में सूचना विहित प्रपत्र में अलग से उपलब्ध कराई जा सकती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 01:05 PM (IST)
Jharkhand SI Promotion Process: वरीयता के आधार पर दारोगा की होगी प्रोन्नति, सूची जारी
पुलिस मुख्यालय ने दारोगा वरीयता सूची जारी की ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। झारखंड पुलिस में वरीयता के आधार पर दारोगा ( Sub Inspector) की प्रोन्नति होगी। इस बाबत झारखंड पुलिस ने वरीयता सूची जारी कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में विभिन्न जिला इकाई से मंतव्य भी मांगा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वरीयता सूची में अगर कोई त्रुटि हुई हो तो 15 दिनों के अंदर सूची में शामिल पुलिस पदाधिकारी अपनी आपत्ति, अभ्यावेदन मंतव्य व साक्ष्य के साथ जिला मुख्यालय के द्वारा पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं। साथ ही किसी पुलिस अवर निरीक्षक का नाम वरीयता सूची में नहीं हो अथवा प्रकाशित वरीयता सूची के अनुसार पदस्थापित नहीं हो तो ऐसे पदाधिकारियों के संबंध में सूचना विहित प्रपत्र में अलग से उपलब्ध कराई जा सकता है, ताकि उनका नाम वरीयता सूची में सम्मिलित किया जा सके।

वरीयता सूची में 3040 दारोगा

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी वरीयता सूची में 3040 दारोगा के नाम हैं। उपमहानिरीक्षक कार्मिक कार्यालय से जारी वरीयता सूची। सभी जिला मुख्यालय पुलिस महानिदेशक रेल, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस महा निरीक्षक झारखंड जगुआर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची धनबाद जमशेदपुर एवं पुलिस अधीक्षक जेटीएस, पदमा सीटीसी, पुलिस उपाधीक्षक शॉप प्रचार सिटी जमशेदपुर प्रभारी डाटा सेंटर समेत कई जिला इकाई को भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी