लोक अदालत में छात्रों को किया गया जागरूक

स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज महुदा में बुधवार को स्थाई लोक अदालत की टीम द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:47 PM (IST)
लोक अदालत में छात्रों को किया गया जागरूक
लोक अदालत में छात्रों को किया गया जागरूक

संस, महुदा: स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज महुदा में बुधवार को स्थाई लोक अदालत की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजली के बिलों से परेशान, जलदाय विभाग की लापरवाही से नुकसान, निगम और माडा द्वारा साफ-सफाई नहीं करना, बीमा कंपनी की मनमनी व अन्य विवादों का तत्काल और सस्ता सुगम हल के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को स्थाई लोक अदालत में जाने के लिए प्रेरित किया गया। लोक अदालत के सदस्य डा. विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जन उपयोगी सेवाओं को लेकर हुए विवाद के निपटारे के लिए व्यक्तिगत रूप से स्थाई लोक अदालत के समक्ष प्रार्थना पत्र दे सकता है। विवाद के संबंध में आवश्यक विवरण सहित, प्रार्थी व अप्रार्थी पक्ष का संपूर्ण विवरण देना होगा। इसके बाद स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष व सदस्य इस पर सुनवाई करते हैं।

स्थाई लोक अदालत में दायर की जाने वाली अर्जी पर कोई शुल्क व कोर्ट फीस नहीं लगती है। इस अदालत में किसी विवाद के संबंध में अर्जी पेश किए जाने के बाद उसी विवाद को लेकर नियमित न्यायालय में कार्रवाई नहीं की जा सकती है। स्थाई लोक अदालत की प्रक्रिया सरल, सस्ती और शीघ्र न्याय प्रदान करने वाली है। कालेज के सचिव सिकंदर हुसैन साह, प्राचार्य प्रेम कुमार रवानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी