Dhanbad को ऑक्‍सीजन से भरने के ल‍िए पूर्ववर्ती छात्रों के ग्रुप ने म‍िट्टी खोद लगाई संजीवनी

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था से जुड़े पूर्ववर्ती छात्र पौधरोपण अभियान लेकर आए हैं। संस्थापक सदस्य मयंक सिंह और कोर मेंबर्स का मानना ​​है कि अच्छी चीजों की शुरुआत सदैव घर से ही होनी चाहिए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:59 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:21 AM (IST)
Dhanbad को ऑक्‍सीजन से भरने के ल‍िए पूर्ववर्ती छात्रों के ग्रुप ने म‍िट्टी खोद लगाई संजीवनी
अच्छी चीजों की शुरुआत सदैव घर से ही होनी चाहिए। (जागरण)

जागरण संवाददाता, धनबाद : ऑल नोबिलियन एलुमनी एसोसिएशन - द ग्लोबल ने धनबाद को हरा भरा करने की पहल फिर से छेड़ी है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था से जुड़े पूर्ववर्ती छात्र पौधरोपण अभियान लेकर आए हैं। संस्थापक सदस्य मयंक सिंह और कोर मेंबर्स का मानना ​​है कि अच्छी चीजों की शुरुआत सदैव घर से ही होनी चाहिए।

शिक्षकों और विद्यालय के प्रति अपनी आभार व्यक्त करने के लिए, पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत डिनोबिली स्कूल से करेंगे। 30 जुलाई यानी आज से इसकी शुरुआत की जा रही है। यह कार्यक्रम चार अगस्त तक चलेगा। इस दौरान गुलमोहर और नीम के पौधे धनबाद के सभी डिनोबिली स्कूलों में लगाए जाएंगे। नीम से शुद्धता और गुलमोहर से परिसर की सुंदरता में चार चांद लग जाएगा।

पूर्ववर्ती छात्रों की इस सोच को डिनोबिली स्कूलों के निदेशक फादर माइकल फर्नांडीस एसजे और डिनोबिली सिंदरी, कोराडीह, सीएमआरआइ, मैथन, मुगमा, सीटीपीएस के प्रधानाचार्यों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा

- शुक्रवार : डिनोबिली स्कूल भूली - 7:30 से 8:30 बजे, डिनोबिली स्कूल मैथन - 9:45 से 10:15 और डिनोबिली स्कूल मुगमा - 10:30 से 11:15 बजे।

- दो अगस्त : डिनोबिली स्कूल सिंदरी - नौ से 10 बजे और अरबिंदो सोसाईटी सिंदरी - 10:30 से 11:30 बजे।

- तीन अगस्त : डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा - 8:30 से 9:30, डिनोबिली स्कूल कोराडीह - 11 से 12 और डिनोबिली स्कूल गोमोह - एक से दो बजे।

- चार अगस्त : डिनोबिली स्कूल सीएमआरआइ - 11 से 12 बजे।

chat bot
आपका साथी