संविधान दिवस पर छात्र व शिक्षकों ने पढ़ी प्रस्तावना

धनबाद 1949 में 26 नवंबर को संविधान समिति ने देश का संविधान अपनाया था। इसीलिए इस दिन को संविधा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:24 PM (IST)
संविधान दिवस पर छात्र व शिक्षकों ने पढ़ी प्रस्तावना
संविधान दिवस पर छात्र व शिक्षकों ने पढ़ी प्रस्तावना

धनबाद : 1949 में 26 नवंबर को संविधान समिति ने देश का संविधान अपनाया था। इसीलिए इस दिन को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार सुबह 11 बजे सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों ने प्रस्तावना को आत्मसात किया। कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए प्रखंड से लेकर जिला तक सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इसके अलावा प्रखंड एवं जिला स्तर पर भारतीय संविधान विषय पर संवाद-वेबीनार का भी आयोजन किया गया। इसमें संविधान के बारे में जानकारी दी गई। खासकर न्याय, स्वतंत्रता, बराबरी, भाईचारा-बंधुत्व की भावना बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि हमारा संविधान कहता है कि धार्मिक, राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक स्तर लोगों से भेदभाव नहीं करना चाहिए। संविधान की नजर में सब बराबर हैं। अपने विचारों को व्यक्त करने, अपना धर्म चुनने, अपने लिए नौकरी चुनने और समाज की बेहतरी के लिए विकल्प चुनने की पूरी स्वतंत्रता है। छात्रों को बताया गया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। राजकीयकृत मध्य विद्यालय धैया में शिक्षक राजकुमार वर्मा की मौजूदगी में सोनाई चंद्र, मानोशी कर, आरुषि कर ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। कतरास में संविधान दिवस मनाया गया

गुरुवार को कतरास कोयलांचल के विभिन्न भागों में संविधान दिवस मनाया गया। गुहीबांध बस पड़ाव व लूतीपहाड़ी चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर उमेश ऋषि, नरेश दास, राजेश राम, अशोक पासवान, बबलू हाड़ी, संजय कुमार, नागेश्वर दास, जर्नादन ठाकुर, ओमप्रकाश पासवान, अजय कुमार, मुकेश रविदास, रिकू कुमार आदि शामिल थे। सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के सभाकक्ष में भी संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सुनील कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। सुरक्षा पदाधिकारी एम. बैठा, धर्मवीर आलोक, चंदन श्रीवास्तव, बरूण कुमार, राम कुंवर, अनिल कुमार टुडू, तरुण कुमार बनर्जी, राजेश कुजुर, इंद्रदेव पासवान, गणेश तिवारी, अर्जुन पासवान, धर्मेंद्र पासवान, मीता सहाय, गीता देवी, मंगली देवी, मुकुंद रवानी, सनी कुमार, रोशन कुमार, संजय कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी