डीवीसी के खिलाफ नौकरी व मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन

दामोदर घाटी वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले विस्थापितों ने 15 लाख मुआवजा के लिए डीवीसी के सामने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:12 PM (IST)
डीवीसी के खिलाफ नौकरी व मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
डीवीसी के खिलाफ नौकरी व मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, मैथन : दामोदर घाटी वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले विस्थापितों ने 15 लाख मुआवजा व नौकरी देने की मांग करते हुए सोमवार को डीवीसी मैथन स्थित प्रशासनिक भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में विस्थापितों ने प्रशासनिक भवन के समक्ष एकत्र होकर अपनी मांग उठाई। लगभग तीन घंटे तक प्रदर्शन चला। इसका नेतृत्व कर रहे वास्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष वासुदेव महतो ने कहा कि डीवीसी ने 70 साल में विस्थापितों को केवल ठगने का काम किया है। आज तक विस्थापितों के साथ पूरा न्याय नहीं हो पाया। डीवीसी अपने किए वादों को भी पूरा नहीं कर पाया। सभी विस्थापितों को मुआवजा व नौकरी नहीं मिली। डीवीसी प्रबंधन बचे हुए विस्थापितों को अविलंब मुआवजा दे। अनुकंपाधारियों के समान मुआवजा राशि बढ़ाकर 15 लाख की जाए। लगभग तीन घंटे के आंदोलन के बाद डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख अपूर्व मुखर्जी के साथ विस्थापितों की वार्ता हुई। तय हुआ कि बाकी बचे विस्थापितों का जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। 15 लाख मुआवजा राशि बढ़ाने पर आवेदन देने को कहा। इस पर विचार किया जाएगा। वार्ता में डीवीसी की ओर से उप महाप्रबंधक एसके लाल, मोहम्मद शमीम अहमद, प्रदीप कुमार, अंजू, अपूर्वा शाह और विस्थापितों की ओर से वासुदेव महतो, रवि सेन, प्रवीण भंडारी, सुरेंद्रनाथ, परेश मरांडी, राम मोदी आदि शामिल थे

chat bot
आपका साथी