निरसा में राजीव गांधी की प्रतिमा को बदमाशों ने तोड़ा

संवाद सहयोगी निरसा 30 वर्ष पूर्व निरसा की सिदरी कॉलोनी में स्थापित की गई भारत रत्न पूर्व प्रध

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:45 PM (IST)
निरसा में राजीव गांधी की प्रतिमा को बदमाशों ने तोड़ा
निरसा में राजीव गांधी की प्रतिमा को बदमाशों ने तोड़ा

संवाद सहयोगी, निरसा : 30 वर्ष पूर्व निरसा की सिदरी कॉलोनी में स्थापित की गई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिभा के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की है। स्थापित प्रतिमा का सिर किसी ने तोड़कर कहीं फेंक दिया है। इस घटना से सिदरी कॉलोनी वासियों व कांग्रेसियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरसा थाना में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। शुक्रवार की सुबह जब कॉलोनी के लोग अपने घरों से सोकर उठे तो देखा कि सिदरी कॉलोनी मोड़ पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का सिर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जिस स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई है उससे अगल-बगल आवासीय परिसर है। बगल में शिव व हनुमान मंदिर है। घटना कब घटित हुई और किसने अंजाम दिया इसकी भनक किसी को नहीं लगी। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि गुरुवार की देर रात बारिश हो रही थी, उसी दरम्यान किसी ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। यह काम असामाजिक तत्वों का है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की हत्या हुई थी। उसके ठीक एक माह बाद 21 जून 1991 को बराकर इंजीनियरिग फाउंड्री वर्कशॉप में कार्यरत मजदूरों व कॉलोनीवासियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा सिदरी कॉलोनी चौक पर स्थापित करवाई थी। तब से प्रतिवर्ष राजीव गांधी की पुण्यतिथि व जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है।

chat bot
आपका साथी