25 को धनबाद आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अनुशासन में स्वागत करने की तैयारी

धनबाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के 25 सितंबर को धनबाद आगमन हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:44 PM (IST)
25 को धनबाद आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अनुशासन में  स्वागत करने की तैयारी
25 को धनबाद आएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, अनुशासन में स्वागत करने की तैयारी

धनबाद : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के 25 सितंबर को धनबाद आगमन पर कांग्रेस पार्टी अभिनंदन समारोह करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में परिसदन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर धनबाद आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित कर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर के धनबाद आगमन पर कांग्रेसजनों में उत्साह है। जिले के सभी मुख्य चौक चौराहों पर स्वागत गेट बनाया जा रहा है। कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता स्वागत समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में अनुशासन का विशेष ख्याल रखा जाएगा एवं सभी कांग्रेसजनों को अनुशासन में रहते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धनबाद में पहला कार्यक्रम होगा। कांग्रेसी उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने एवं धनबाद कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। निश्चित रूप से इनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा एवं प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति, रवींद्र वर्मा, मदन महतो, संतोष सिंह, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, रशीद रजा अंसारी, मनोज सिंह, मंटू दास, पप्पू पासवान, शकील अहमद,मनोज यादव, कुमार गौरव, रमेश जिदल, वैभव सिन्हा ,गोपाल कृष्ण चौधरी, राजू दास, डीके सिंह, डा. संतोष राय, डीएन यादव,जयप्रकाश चौहा, आसिफ रजा, बबलू दास, पप्पू कुमार तिवारी एवं दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी