Jharkhand Politics: कांग्रेस अध्यक्ष ने यह क्या कह दी, हेमंत सरकार की छवि हो रही धूमिल

Jharkhand Politics झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस को अपराध पर लगाम लगाने को कहा गया है। अपराध बढ़ने से हेमंत सरकार की छवि खराब हो रही है। गठबंधन की सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 07:19 AM (IST)
Jharkhand Politics: कांग्रेस अध्यक्ष ने यह क्या कह दी, हेमंत सरकार की छवि हो रही धूमिल
गिरिडीह में पदयात्रा करते राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की और अन्य ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड की विधि व्यवस्था पर भाजपा पहले से ही सवाल उठाती रही है। बढ़ते अपराध को लेकर झामुमो गठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सरकार पर निशाना साधती रही है। इस मुद्दे को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी मुंह खोला है। झारखंड की झामुमो गठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। इसके बावजूद ठाकुर ने विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पर निशाना साधा है। इस मुद्दे पर को लेकर आइजी से भी बात की है। बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को कहा गया है। 

गिरिडीह पुलिस नहीं कर रही कोई काम

ठाकुर सोमवार को गिरिडीह में थे। उन्होंने गिरिडीह जिले में बढ़ते अपराध से भड़के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आइजी से गिरिडीह पुलिस की शिकायत की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गिरिडीह पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। बीच शहर में डकैतों ने व्यवसायी के आवास पर तांडव मचाया और पांच दिन बाद भी पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है। व्यवसायी परिवार दहशत में है। गावां में युवक को अगवा कर मार डाला गया। तिसरी के दो व्यवसायी बंधुओं को अगवा कर मार डाला गया। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। पुलिस तत्काल इन बेलगाम अपराधियों पर लगाम लगाए। कांग्रेस के जन जागरण अभियान के बाद सोमवार की सुबह जिला कांग्रेस कार्यालय से सटे व्यवसायी उत्तम गुप्ता के आवास पर पीड़ितों से मिलने के बाद आइजी से फोन पर बात की।

ठाकुर और बंधु ने जन जागरण यात्रा में भाग लिया

गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में सोमवार की सुबह करीब पौने नौ बजे कांग्रेस की जन जागरण यात्रा शुरू हुई। करीब दो किमी. की यह यात्रा आंबेडकर चौक पर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हो गई। राजेश ठाकुर इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय एवं पीड़ित व्यवसायी के आवास पर गए। पीड़ित व्यवसायी एवं उसके घायल पुत्र से पूरी घटना की जानकारी ली।

हेमंत सरकार की छवि हो रही खराब

राजेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस को अपराध पर लगाम लगाने कहा गया है। अपराध बढ़ने से सरकार की छवि खराब हो रही है। गठबंधन की सरकार यह बर्दाश्त नहीं करेगी। पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि पर कहा कि मोदी सरकार को टैक्स और घटाना चाहिए। जहां तक राज्य सरकार का सवाल है तो राज्य सरकार घटा चुकी है। केंद्र सरकार जीएसटी की राशि निर्गत करेगी तो और घटाने पर राज्य सरकार विचार करेगी। मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी सरकार से लोगों मेंं गुस्सा है। जन जागरण अभियान चलाकर कांग्रेस इस गुस्से को गोलबंद कर रही है। इसमें काफी हद तक कांग्रेस सफल हुई है।

निगम-बोर्ड पर बन चुकी सहमति

निगम व बोर्ड के गठन पर कहा कि इस पर सहमति हो चुकी है। इसकी शुरूआत सबसे निचले स्तर पर प्रखंड बीस सूत्री कमेटियों के गठन से हो रही है। कांग्रेसी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के सवाल पर कहा कि यह मुद्दा उठाने वाले पार्टी के नेता को साफ कह दिया गया है कि मीडिया के समक्ष नहीं पार्टी फोरम में यह बात उठाएं। इस मौके पर पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, शहजाद अनवर, शकील अख्तर, जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, अजय कुमार सिन्हा मंटू, धनंजय सिंह, सतीश केडिया, नवीन आनंद चौरसिया, डा. मंजू कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी