थैलेसीमिया से पीड़ित को श्रीराम सेना क‍िया रक्‍त दान Dhanbad News

तोपचांची निवासी नंदलाल महतो की 27 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी जो थैलेसीमिया से पिड़ित थी। उनको बुधवार को तत्काल शहीद निर्मल महतो अस्पताल धनबाद लाया गया। जहां पता चला क‍ि तीन युनिट बी पॉज‍िटवि रक्‍त अत्‍यंत जरूरत है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 06:06 PM (IST)
थैलेसीमिया से पीड़ित को श्रीराम सेना क‍िया रक्‍त दान Dhanbad News
तोपचांची निवासी नंदलाल महतो की 27 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी जो थैलेसीमिया से पिड़ित थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं,धनबाद: तोपचांची निवासी नंदलाल महतो की 27 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी जो थैलेसीमिया 

से पिड़ित थी। उनको बुधवार को तत्काल शहीद निर्मल महतो अस्पताल धनबाद लाया गया। जहां पता चला क‍ि तीन युनिट बी पॉज‍िटवि रक्‍त अत्‍यंत जरूरत है। इस मामले काे श्रीराम सेना के सदस्‍य शुभम सिंह को इसकी जानकारी मिलते ही अविलंब इसकी सूचना अपने मित्र विज्ञान पाठक, आदर्श गौरव और अमन सिंह को दी और सभी तुरंत अस्पताल पहुंचे और दो युनिट रक्त दान क‍िए। मौके पर श्रीराम सेना संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने क‍हा की रक्‍त की कमी किसी क‍े ल‍िए जान का खतरा बन सके। य‍ह अत्‍यंत दुखद है। इसी को देखते हुए श्री राम सेना ने जग‍ह-जग‍ह जाकर रक्‍त दान करने का न‍िर्णय लिया। साथ ही बताया क‍ि इन द‍िनों विवादों में चल रहे वेब सीरीज तांडव के निर्माता निर्देशक कलाकारों पर जल्द मुकदमा दर्ज करने और पुतला दहन करने की बात कही। माैके पर जिलाध्यक्ष निशांत सिंह, रिंकू पाल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी