बलियापुर की दोक्रिकेटरों का स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

संस बलियापुर बलियापुर की दो महिला क्रिकेटरों ने फिर एक बार झारखंड स्टेट सीनियर मि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:12 PM (IST)
बलियापुर की दोक्रिकेटरों का स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
बलियापुर की दोक्रिकेटरों का स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

संस, बलियापुर : बलियापुर की दो महिला क्रिकेटरों ने फिर एक बार झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयनित दोनों महिला क्रिकेटरों में क्षेत्र के रखितपुर गांव की रूमा कुमारी महतो व धड़बड़ गांव की दुर्गा कुमारी मुर्मू हैं। दोनों 31 अक्टूबर 2021 से देहरादून में शुरू हो रहे इंटर स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट मैच में झारखंड की ओर से खेलने के लिए देहरादून रवाना हो चुकी हैं। मालूम हो कि राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी रूमा व दुर्गा इसके पूर्व भी कई बार झारखंड स्टेट सीनियर महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। दोनों महिला क्रिकेटर बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपनी मेहनत व लगन से राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा बिखेर रही हैं। 31 अक्टूबर को झारखंड की टीम का मुकाबला राजधानी नई दिल्ली की टीम से होगा। कोच श्रीराम दुबे का कहना है कि दोनों महिला क्रिकेटर शानदार प्रदर्शन कर झारखंड की टीम को जीत दिलाने का काम करेगी।

chat bot
आपका साथी