कतरास के मार्शल आर्ट कोच व खिलाड़ी सम्मानित

संस कतरास धनबाद क्रीड़ा भारती की तरफ से मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त से लेकर 11 सितं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:49 PM (IST)
कतरास के मार्शल आर्ट कोच व खिलाड़ी सम्मानित
कतरास के मार्शल आर्ट कोच व खिलाड़ी सम्मानित

संस, कतरास: धनबाद क्रीड़ा भारती की तरफ से मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक हुए खेल के समापन समारोह में कतरास के मार्शल आर्ट के कोच एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अमित साव को क्रीड़ा भारती मार्शल आर्ट के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक सह खेल शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। सूरज कुमार दास एवं प्रेरणा शौनक को मार्शल आर्ट के खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। आरएसएस के जिला कार्यवाह सिद्धांत विक्रम शौनक एवं मार्शल आर्ट के वरिष्ठ प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी