नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने संगीता को किया आर्थिक सहयोग

संवाद सहयोगी निचितपुर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब रेंगुनी के सदस्यों ने सोमवार की शाम बांसमुड़ी गा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 09:05 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 09:05 PM (IST)
नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने संगीता को किया आर्थिक सहयोग
नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने संगीता को किया आर्थिक सहयोग

संवाद सहयोगी, निचितपुर: नेताजी स्पोर्टिंग क्लब रेंगुनी के सदस्यों ने सोमवार की शाम बांसमुड़ी गांव पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर संगीता कुमारी को आर्थिक सहयोग किया। उसे मोमेंटो व ट्रैक शूट देकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों ने कहा कि खेल के क्षेत्र में संगीता और आगे बढ़े, इसके लिए उसे हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पार्थसारथी दत्ता, अमिताभ दत्ता, दीपेश दत्ता, दीपक दत्ता, रामू पाल, संजय दत्ता, पप्पू दत्ता, बलदेव दत्ता, सुरेंद्र हेंब्रम आदि शामिल थे। संगीता के घर की स्थिति दयनीय है। पेट पालने और घर का खर्चा चलाने के लिए उसने बकरी चराने और ईंट भट्ठा में काम करने को विवश थी। दैनिक जागरण ने 22 मई की अंक में संगीता की दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अंतरराष्ट्रीय फूटबॉलर की बदहाली को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया। 22 मई को विधायक मथुरा प्रसाद महतो संगीता के घर पहुंचे और आर्थिक सहयोग किया। खाद्य सामग्री भी दिया। 23 मई को बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, सीओ कमल किशोर, विधायक ढुलू महतो बांसमुड़ी पहुंच कर उसको मदद किया था। 28 मई को झारखंड सरकार के खेल विभाग की ओर से संगीता को एक लाख रुपये का चेक दिया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बीडीओ व सीओ ने संयुक्त रुप से उक्त चेक संगीता को सौंपा। 6 मई को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणविजय सिंह व कतरास क्षेत्र के जीएम एके सिंह ने संयुक्त रुप से संगीता को 51 हजार रुपये का चेक दिया।

chat bot
आपका साथी