एकल में कोलकाता के सम्राट, डबल्स में देवघर के अंकेश व राहुल की जोड़ी बनी बैडमिटन चैंपियन

संवाद सहयोगी मैथन मैथन बैडमिटन क्लब की तरफ से मैथन श्रम कल्याण क्लब केंद्र में आयोजित बैडमिट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 09:40 PM (IST)
एकल में कोलकाता के सम्राट, डबल्स में देवघर के अंकेश व राहुल की जोड़ी बनी बैडमिटन चैंपियन
एकल में कोलकाता के सम्राट, डबल्स में देवघर के अंकेश व राहुल की जोड़ी बनी बैडमिटन चैंपियन

संवाद सहयोगी, मैथन : मैथन बैडमिटन क्लब की तरफ से मैथन श्रम कल्याण क्लब केंद्र में आयोजित बैडमिटन प्रतियोगिता में एकल वर्ग के विजेता कोलकाता के सम्राट बने हैं। डबल मुकाबले का विजेता देवघर के अंकेश व राहुल कुमार बने हैं। मैथन श्रम कल्याण क्लब केंद्र में खेले गए एकल मुकाबले के फाइनल में कोलकाता के सम्राट ने कोलकाता के ही उत्पल चक्रवर्ती को 21/13 व 21/12 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डबल्स मुकाबले में देवघर के अंकेश व राहुल कुमार की जोड़ी कोलकाता के उत्पल चक्रवर्ती व सम्राट को कड़े मुकाबले में 14/21, 21/18, 21/16 अंक से पराजित कर विजेता बनी। विजयी प्रतिभागियों को डीवीसी के परियोजना प्रमुख सुबोध कुमार दत्ता व पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कप व मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जामताड़ा, देवघर, कोलकाता, धनबाद, मैथन ,पंचेत, दुर्गापुर सहित अन्य जगहों की 26 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में एल रजक, एल कुमार, पीके राय, विश्वरूप चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि खेल को सफल बनाने में दीप्तो चटर्जी, सूमो चक्रवर्ती, अमन कुमार ,सुमित शाह, नयन रंजन, राहुल कुमार, अनूपगंज कश्यप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

---------------

बुशिकान डोजो में महिला कराटेकारों ने महिला दिवस पर मनाया जश्न

जासं, मैथन : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को धनबाद हीरापुर स्थित बुशिकान कराटे डोजो की महिला सदस्यों ने केक काटा। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए महिला दिवस का जश्न मनाया। शाम को सभी ने कराटे की तकनीकों का अभ्यास करते हुए अपनी सु²ढ़ता का प्रमाण प्रस्तुत कर अन्य सभी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। मौके पर अंतरराष्ट्रीय शोतोकान कराटे-डो क्योकाई के मुख्य प्रशिक्षक रंजीत केशरी, ममता पांडेय,सागरिका घोषाल, अकविदर कौर, किरण सिंह, जुली कुमारी, उन्नति प्रिया, अरीता कुमारी, पूनम कुमारी, उषा कुमारी, स्वेता तिवारी, समृद्धि, राधिका कुमारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी