Indian Railways: गोआ से बिहार को चलने वाली है स्पेशल ट्रेन, कंफर्म सीट चाहिए तो नहीं करें देर

कर्नाटक के बाद अब गोवा से भी झारखंड बिहार के प्रवासियों की घर वापसी शुरू हो चुकी है। यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे में गोवा से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:57 PM (IST)
Indian Railways: गोआ से बिहार को चलने वाली है स्पेशल ट्रेन, कंफर्म सीट चाहिए तो नहीं करें देर
कर्नाटक के बाद अब गोवा से भी झारखंड बिहार के प्रवासियों की घर वापसी शुरू हो चुकी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: कर्नाटक के बाद अब गोवा से भी झारखंड बिहार के प्रवासियों की घर वापसी शुरू हो चुकी है। यात्रियों की लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे में गोवा से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। वास्को द गामा से दानापुर के लिए 6 मई को स्पेशल ट्रेन चलेगी।

इस ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। सेकंड सेटिंग से सेकंड एसी तक खाली सीटें उपलब्ध हैं। पर ज्यादा देर हुई तो कंफर्म सीट मिलना मुश्किल होगा। इसलिए अगर आपको अपने घर लौटना है तो बिना देर किए तुरंत अपना टिकट बुक करा लें। 

गोवा से बिहार जाने वाली ट्रेन झारखंड में चक्रधरपुर, टाटानगर और चांडिल होकर चलेगी। आसनसोल में भी इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। हालांकि आसनसोल में के बाद सीधे झाझा में ठहराव होगा। गोवा के साथ-साथ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रह रहे प्रवासी भी इस ट्रेन से घर वापसी कर सकते हैं।

 इस रूट से चलेगी 

मडगांव, धारवाड़, हुबली, होस्पेट, बेल्लारी, गुंतकल, लिंगमपल्ली, सिकंदराबाद, वारंगल, विजयवाडा, राजमुंदरी, विशाखापटनम, रायगढ़ टिटलागढ़ संबलपुर झारसुगड़ा राउरकेला चक्रधरपुर टाटानगर चांडिल आसनसोल झाझा और क्यूल।

 टाइम टेबल 

 07313 वास्को-द -गामा -दानापुर 

वास्को-द -गामा - दिन 11:00

टाटानगर  - दिन 10:30

आसनसोल - दोपहर 2:00

दानापुर - रात 9:00

 वास्को से आसनसोल तक किस श्रेणी में कितनी सीटें खाली 

सेकेंड सीटिंग - 687 

स्लीपर  - 107 

थर्ड एसी - 16 

सेकेंड एसी - 23

chat bot
आपका साथी