Bokaro SP ने ज‍िले के थानेदारों को क‍िया इधर-उधर; सेक्‍टर-12 सह‍ित इन जगहों के बदले गए थाना प्रभारी...यहां देखें पूरी ल‍िस्‍ट

बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने जिले की विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बुधवार को कई थानेदारों को इधर से उधर किया है। चंद्रपुरा थाना इंचार्ज नूतन मोदी को बालीडीह थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। यहां के थानेदार विनोद कुमार बीते माह सेवानिवृत्त हो गए थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 12:31 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 12:31 PM (IST)
Bokaro SP ने ज‍िले के थानेदारों को क‍िया इधर-उधर; सेक्‍टर-12 सह‍ित इन जगहों के बदले गए थाना प्रभारी...यहां देखें पूरी ल‍िस्‍ट
चंद्रपुरा थाना इंचार्ज नूतन मोदी को बालीडीह थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने जिले की विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बुधवार को कई थानेदारों को इधर से उधर किया है। चंद्रपुरा थाना इंचार्ज नूतन मोदी को बालीडीह थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। यहां के थानेदार विनोद कुमार बीते माह सेवानिवृत्त हो गए थे। हरला थाना इंचार्ज जय गोविंद प्रसाद गुप्ता को सेक्टर 12 थाना का नया थाना इंचार्ज बनाया गया है। सेक्टर 12 थाना के थाना इंचार्ज उज्जवल साह को माराफारी थाना का नया थाना इंचार्ज बनाया गया है।

माराफारी थाना इंचार्ज दुल्लड़ चौड़े चंद्रपुरा थाना की नया थाना इंचार्ज होंगी। बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार पांडेय हरला थाना के नए थाना इंचार्ज होंगे। जरीडीह अंचल निरीक्षक मोहम्मद रुस्तम बेरमो के नए अंचल निरीक्षक होंगे। ट्रैफिक थाना इंचार्ज अजय प्रसाद को जरीडीह अंचल का नया निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित इंस्पेक्टर सुधीर सुरीन को ट्रैफिक थाना का नया थाना इंचार्ज बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी