Indian Railways IRCTC: अचानक रद हो गई हटिया-बर्द्धमान मेमू, झारखंड की इन ट्रेनों पर भी लटकी तलवार

South Eastern Railway ने बर्धमान से हटिया और हटिया से बर्धमान के बीच चलने वाली इस ट्रेन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। इसके बाद धनबाद से रांची और देवघर से रांची के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी बंदी की तलवार लटक गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:04 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:20 AM (IST)
Indian Railways IRCTC: अचानक रद हो गई हटिया-बर्द्धमान मेमू, झारखंड की इन ट्रेनों पर भी लटकी तलवार
हटिया-बर्द्धमान मेमू रद करने की दक्षिण पूर्व रेलवे की सूचना।

धनबाद, जेएनएन। Hatia-Barddhaman MEMU Cancelled, Cancellation of SER Passenger Train धनबाद होकर चलने वाली सभी ट्रेनें अब तक पटरी पर लौटी भी नहीं है कि रेलवे ने फिर से एक-एक कर ट्रेनों को बंद करना शुरू कर दिया है। 7 मई से जहां कोलफील्ड और शताब्दी एक्सप्रेस बंद हो गई वहीं रविवार से बर्धमान से हटिया जाने वाली मेमू ट्रेन को भी बंद कर दिया गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने मेमू ट्रेनों को 6 मई से ही बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। बाद में आसनसोल रेल मंडल ने 9 मई से पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने का एलान किया। हालांकि बंगाल की ट्रेनों के बंद होने का प्रभाव धनबाद होकर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर नहीं पड़ा था। अब असर दिखने लगा है। रविवार को अचानक हटिया-बर्द्धमान मेमू रद कर दी गई। 

PASSENGERS TO NOTE::#RailParivar pic.twitter.com/JY7hVpvuar— South Eastern Railway (@serailwaykol) May 9, 2021

रांची-धनबाद और देवघर-रांची इंटरसिटी पर भी बंदी की तलवार

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बर्धमान से हटिया और हटिया से बर्धमान के बीच चलने वाली इस ट्रेन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 6 मई से पश्चिम लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद करने का आदेश दिया था। इसका असर अब झारखंड की ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। हटिया-बर्द्धमान पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान तक जाती है। इस कारण दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसे रद कर दिया है। दूसरी ओर, धनबाद से रांची और देवघर से रांची के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी बंदी की तलवार लटकने लगी है। दोनों ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी कम है। यात्री कम होने के कारण इन ट्रेनों को भी बंद किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। 

 03303 धनबाद-रांची इंटरसिटी  खाली सीटें  सेकेंड सीटिंग  चेयर कार 10 मई        286     72 11 मई      1373     60 12 मई     1373      62 13 मई     1372      62 14 मई     1375      60 15 मई     1176      62  देवघर-रांची इंटरसिटी में धनबाद से रांची तक की स्थिति खाली सीटें  सेकेंड सीटिंग  चेयर कार 10 मई       1256    71 11 मई      1250     61 12 मई      1251      62 13 मई      1251      62 14 मई      1252      62 15 मई      1253      62
chat bot
आपका साथी