सरकारी स्‍कूलों में बच्‍चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कराया जाएगा रैपिड सर्वे, जल्‍द बनेगी टीम

कई बच्चे स्कूल बंद होने की स्थिति में पढ़ाई छोड़ देते हैं। उन्होंने स्कूल में नामांकित कराने और पढ़ाई जारी रखने के लिए अब सर्वे किया जाएगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का रैपिड सर्वे कराया जाएगा।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 04:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 04:47 PM (IST)
सरकारी स्‍कूलों में बच्‍चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कराया जाएगा रैपिड सर्वे, जल्‍द बनेगी टीम
सर्वे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना है।

जागरण संवाददाता, धनबाद: कई बच्चे स्कूल बंद होने की स्थिति में पढ़ाई छोड़ देते हैं। उन्होंने स्कूल में नामांकित कराने और पढ़ाई जारी रखने के लिए अब सर्वे किया जाएगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का रैपिड सर्वे कराया जाएगा।

सर्वे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना है। कोरोना काल में विद्यालय बंद रहने के दौरान छात्रों की स्थिति क्या है, उनके पठन-पाठन स्थिति क्या है आदि के बारे में सर्वे कराया जाएगा। जेसीईआरटी यूनिसेफ के सहयोग से यह सर्वे कराएगा। इस संबंध में परिषद के नोडल पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है। इसके लिए जिले में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी या सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया जाना है। इसके तहत धनबाद जिले का नोडल पदाधिकारी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप रवानी को बनाया गया है।

वहीं विभिन्न स्कूलों के 10 शिक्षकों का चयन कर जेसीईआरटी को भेज दिया गया है। इन्ही की देखरेख में यह सर्वे किया जाएगा। जिन शिक्षकों को इसके लिए चयनित किया गया है वे सभी शिक्षक डिजिटल मध्यम से संवाद करने, एमएस एक्सेल कार्य करने में दक्ष है। सर्वे के लिए मोहसिन खान, जितेन्द्र कुमार वर्णवाल, कुलदीप, दिलीप कुमार कर्ण, सुशील हेंब्रम, ब्रजेश कुमार, कामू प्रसाद राय, नीरज मोहन झा, सौरभ पाल और मृत्युंजय कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया है।

chat bot
आपका साथी