JAC 10th Result 2020: बोकारो में गुदड़ी का लाल बना जिला टॉपर, 96 फीसद अंक के साथ सूबे में 10 वें स्थान पर भी

JAC 10th Result 2020 बोकारो के अजित कुमार ने गणित में 99 अंग्रेजी में 90 हिंदी में 97 संस्कृत में 97 सामाजिक विज्ञान में 97 एवं विज्ञान में 83 अंक हासिल किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:25 PM (IST)
JAC 10th Result 2020: बोकारो में गुदड़ी का लाल बना जिला टॉपर,  96 फीसद अंक के साथ सूबे में 10 वें स्थान पर भी
JAC 10th Result 2020: बोकारो में गुदड़ी का लाल बना जिला टॉपर, 96 फीसद अंक के साथ सूबे में 10 वें स्थान पर भी

बोकारो, जेएनएन। दिहाड़ी मजदूर के बेटे अजीत कुमार ने कठिन परिश्रम से झारखंड अधिविद्य परिषद्, रांची की ओर से संचालित मैट्रिक की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। इसने 96 फीसद अंक के साथ झारखंड राज्य में दसवां एवं बोकारो जिला में पहला स्थान हासिल किया। इसने गणित में 99, अंग्रेजी में 90, हिंदी में 97, संस्कृत में 97, सामाजिक विज्ञान में 97 एवं विज्ञान में 83 अंक हासिल किया। गरीबी के बीच बाधाओं के बीच संघर्ष करते हुए अजीत ने मंजिल की ओर कदम आगे बढ़ाया है।

मामा के साथ शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का मिला लाभ

रामगढ़ के छत्तरमांडू निवासी अजीत के पिता मन्नू महतो खेती के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। माता ललिता देवी गृहिणी हैं। पिता की आय काफी कम है। इसलिए बेहतर शिक्षा की चाह लिए अजीत बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड स्थित मामा राजू कुमार के यहां आ गया। मामा राजू ने इसका दाखिला उच्च विद्यालय तारानारी में करा दिया। वह जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। इसलिए मामा व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में इसने कड़ी मेहनत की। अजीत ने सोशल मीडिया व वाट्स एप से दूरी बनाए रखी। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।

अजीत ने कहा कि मामा व परिजनों ने उसका खास ख्याल रखा। उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षकों का भी काफी सहयोग मिला। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, मामा व शिक्षकों को दिया। वह इंजीनियर बनना चाहता है। खेलकूद खास कर क्रिकेट से भी उसे लगाव है। उच्च विद्यालय तारानारी के प्राचार्य अमृत महतो ने कहा कि अजीत पढ़ने में अव्वल है। वह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करता है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उसने सफलता हासिल की।

बोकारो का परीक्षा परिणाम

क्रम संख्या- विद्यालय का नाम- छात्र का नाम- प्रतिशत- प्राप्तांक

1. हाई स्कूल तारानारी - अजीत कुममार- 96- 480

2. सरस्वती विद्या मंदिर तेलो-उत्तम कुमार- 95-475

3. हाई स्कूल दुग्दा- कृष्णा किस्कू-94.6-473

4. उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा- अनिल कुमार-94.5-472

4. हाई स्कूल तारानारी - पवन कुमार- 94.5-472

5. कार्मेल हाई स्कूल बीटीपीएस- बेबी कुमारी- 94.2-471

6. हाई स्कूल तारानारी - दीपक महतो- 94-470

6. हाई स्कूल तारानारी- विष्णुदेव महतो- 94-470

6. हाई स्कूल तारानारी- अजय कुमार- 94-470

7. हाई स्कूल तारानारी विवेक कुमार- 93.8-469

8. प्लस टू एचएस बीटीपीएस- फरहा नाज-93.6-468

9. हाई स्कूल चंद्रा- सरफराज आलम-93.4-467

9. हाई स्कूल तारानारी- सोनू कुमार-93.4-467

9. हाई स्कूल तारानारी-अंजली कुमारी-93.4-467

10. हाई स्कूल दुग्दा- विमल किस्कू- 93.2- 466

10. हाई स्कूल तारानारी- नफीस आलम- 93.2- 466

chat bot
आपका साथी