Dumka में दामाद का बड़ा कारनामा, सास के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया; ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

महिला के पति रमेश राय ने बताया कि उसकी शादी उक्त महिला के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष तक दाम्पत्य जीवन चलने के बाद दहेज को लेकर दोनों के परिवार में अनबन हो गई। पत्नी ने पति सहित पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:12 AM (IST)
Dumka में दामाद का बड़ा कारनामा, सास के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया; ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
सास के साथ पकड़ा गया दामाद ( सांकेतिक फोटो)।

संवाद सहयोगी, काठीकुंड(दुमका)। ग्रामीणों के साथ मिलकर पति ने शुक्रवार की शाम घर के कमरे में दामाद के साथ रंगरलिया मना रही पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किसी तरह का आवेदन नहीं मिलने पर दोनों शनिवार की शाम तक पुलिस की अभिरक्षा में थे। हैं। विवाहिता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में विभीषण राय (रिस्ते में दामाद)और महिला को पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ कर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना थाना क्षेत्र के मंगलपुर में बीते शुक्रवार देर रात की है।

महिला के पति का दर्द

महिला के पति रमेश राय ने बताया कि उसकी शादी उक्त महिला के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष तक दाम्पत्य जीवन चलने के बाद दहेज को लेकर दोनों के परिवार में अनबन हो गई। पत्नी ने पति सहित पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज कराया। जिससे पति को कुछ माह जेल में बिताने पड़े। जेल से आने के बाद 10 वर्ष तक पत्नी से अलग ही रहने लगा। दोनों की कोई संतान नहीं है। इस बीच महिला ने रिश्ते में लगने वाले दामाद विभीषण राय के साथ अवैध संबंध बना लिया। पति ने बताया कि उसे पहले से ह्री शक था कि पत्नी का विभीषण से अवैध संबंध है लेकिन विभीषण भतीजी का पति है और रिश्ते में दामाद है, इसलिए यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसा कर सकता है। शुक्रवार रात वह अलग कमरे में सोया था। देर रात विभीषण उसकी पत्नी के कमरे में घुस गया, देर तक बाहर नहीं आने पर शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया।

किसी ने लिखित शिकायत नहीं की

ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी