Witch Torture: हद कर दी ! बोकारो में बेटे-बहू ने इस लांछन में मां को किया प्रताड़ित

Witch Torture झारखंड में डायन के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने की घटनाएं घटती रहती हैं। महिलाओं की संपत्ति हड़पने के लिए डायन का आरोप लगा दिया जाता है। फिर शुरू होता है प्रताड़ना का दाैर। बोकारो का मामला थोड़ा अलग है। प्रताड़ित करने वाला महिला का बेटा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:19 AM (IST)
Witch Torture: हद कर दी ! बोकारो में बेटे-बहू ने इस लांछन में मां को किया प्रताड़ित
डायन बताकर मांं को प्रताड़ित करता बेटा ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जासं, बोकारो। झारखंड में डायन प्रताड़ना एक बड़ी सामाजिक समस्या है। डायन के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने की घटनाएं घटती रहती हैं। महिलाओं की संपत्ति हड़पने के लिए डायन का आरोप लगा दिया जाता है। फिर शुरू होता है प्रताड़ना का दाैर। गांव वाले महिला को पीट-पीटकर मार भी डालते हैं। बोकारो का मामला थोड़ा अलग है। हालांकि यह मामला भी संपत्ति विवाद से जुड़ा है लेकिन प्रताड़ित करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का बेटा है। महिला ने अपने बेटे और बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बालीडीह थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

बोकारो जिले के बालीडीह थाना की पुलिस ने झोपड़ो राधानगर निवासी कुलशुम बीबी की शिकायत पर इनके बड़े पुत्र इमामुद्दीन अंसारी और पुत्रबधु पर प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि आरोपित संपत्ति विवाद को लेकर उसको प्रताड़ित करते रहता है। वह पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। छोटा बेटा अलबाबू उसे बचाने आया तो आरोपित उसको भी पीट दिया। छोटे बेटे की गर्भवती पत्नी के पेट में इस दौरान चोट लगी। बेटे ने डायन भी कहा। पुलिस ने लगे आरोपों की सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है। 

जमीन के नाम पर 11 लाख हड़पने का आरोप

पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने आर्दश कालोनी निवासी स्वेता कुमारी की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप की प्राथमिकी दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में चरण दास समेत अन्य को नामजद किया गया है। जमीन के नाम पर 11 लाख रुपये ठगने का आरोप आरोपियों पर लगा है। पुलिस ने सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दिया है।

chat bot
आपका साथी