Dhanbad Weather Forecast: माैसम लगातार ले रहा करवट, ठंड से साथ बारिस के आसार

धनबाद का न्यूनतम पारा 9 डिग्री से 12 डिग्री पर पहुंच गया। इससे ठंड कम महसूस की जा रही है। लेकिन रविवार की सुबह शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा देखने को मिला। कोहरे की चादर में शहर लिपटा रहा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 05:22 PM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: माैसम लगातार ले रहा करवट, ठंड से साथ बारिस के आसार
रविवार को धनबाद की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी दिखी ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। माैसम लगातार करवट बदल रहा है। इस साल शुरूआत से ही माैसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड बढ़ जा रही है तो कभी एकदम बसंत जैसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में तो धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों का न्यूनतम पारा 17 डिग्री पर पहुंच गया। लग ही नहीं रहा था कि यह जनवरी की महीना है। इसके बाद ठंड ने फिर अपनी ताकत दिखाई। न्यूनतम पारा 9 डिग्री पहुंच गया। लेकिन एक बार फिर ठंड में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार का न्यूनतम पारा 12 डिग्री रहा। जबकि अधिकत पारा 26 डिग्री रहेगा। ऐसे में ठंड से परेशान लोगों को अब राहत मिली है। हालांकि ठंड भी जाएगी नहीं। माैसम विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी तक ऐसे ही चलता रहेगा।

सुबह-सुबह कोहरे के चादर में लिपटा दिखा शहर

धनबाद का न्यूनतम पारा 9 डिग्री से 12 डिग्री पर पहुंच गया। इससे ठंड कम महसूस की जा रही है। लेकिन रविवार की सुबह शहर और आसपास के इलाकों में कोहरा देखने को मिला। कोहरे की चादर में शहर लिपटा रहा। रांची माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में माैसम के मिजाज में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह-सुबह धुंध रहेगी। इसके बाद आसमान साफ होगा।

गणतंत्र दिवस पर छाए रहेंगे बादल

धनबाद समेत पूरे राज्य में अभी उत्तर-पश्चिमी हवा जोर रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिमी विक्षोब के कारण एक मध्यम चक्रवातीय क्षेत्र पाकिस्तान से होते हुए पंजाब तक में फैल रहा है। इसका असर राज्य में 26 जनवरी से देखने को मिल सकता है। इसके कारण 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। बादल के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मगर 27 जनवरी को बारिश की संभावना है। इससे फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

chat bot
आपका साथी