सुंदरपहाड़ी गांव में बुजुर्ग को सांप ने काटा, झाड़ फूंक में गई जान

संस पूर्वी टूंडी पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी गांव में सांप के काटने से एक आदिवासी बुजु

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:55 PM (IST)
सुंदरपहाड़ी गांव में बुजुर्ग को सांप ने काटा,  झाड़ फूंक में गई जान
सुंदरपहाड़ी गांव में बुजुर्ग को सांप ने काटा, झाड़ फूंक में गई जान

संस, पूर्वी टूंडी : पूर्वी टुंडी के सुंदरपहाड़ी गांव में सांप के काटने से एक आदिवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार की रात आठ बजे 60 वर्षीय कालो मुर्मू अपने घर में जमीन पर बैठ कर भोजन कर रहा था। उस दौरान वह शराब की नशे में भी था। उसी समय एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डंसने के बाद शराब के नशे में ही बुजुर्ग ने सांप को पकड़ कर एक डब्बे में बंद कर दिया। इस क्रम में सांप ने फिर से बुजुर्ग को डंस लिया। जब सांप का जहर चढ़ने लगा तो स्वजनों ने जहर उतारने के लिए अस्पताल जाने के बजाय झाड़ फूंक का सहारा लिया। रात भर झाड़ फूंक चलता रहा, परंतु उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। सोमवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना सोमवार सुबह कांग्रेस के टुंडी प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार को मिली। उन्होंने बताया कि जब उन्हें घटना की सूचना मिली तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मुखिया गीता देवी ने बताया कि स्वजनों ने उन्हें भी घटना की सूचना नहीं थी। यदि सूचना मिलती तो रात में ही एंबुलेंस की व्यवस्था कर अस्पताल ले जाया जाता।

chat bot
आपका साथी