Bokaro steel plant के अंदर कैंटीन कर्मचारी की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के बोकारो स्थित संवेदनशील बोकारो स्टील प्लांट के अंदर कैंटीन कर्मचारी आकाश कुमार की हत्या कर दी गई। प्लांट के अंदर कैंटीन से थोड़ी ही दूर पर सीआइएसएफ का ऑफिस है। प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था हमेशा अलर्ट मोड में रहती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:13 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 10:31 AM (IST)
Bokaro steel plant के अंदर कैंटीन कर्मचारी की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
बोकारो स्टील प्लांट के अंदर कैंटीन कर्मचारी की हत्या ( फाइल फोटो)।

बोकारो, जेएनएन। भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड ( Steel Authority of India Ltd) के बोकारो स्टील प्लांट के अंदर रविवार की रात SMS2 कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारी आकाश गोप की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्रबंधन सकते में आ गया। यह प्लांट भारत सरकार का काफी संवेदनशील संयंत्र है। इसकी सुरक्षा व्यवस्था काफी तगड़ी है। ऐसे में प्लांट के अंदर हत्या हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सीआइएसएफ और पुलिस घटना की जांच कर रही है। अब तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

नाइट शिफ्ट में हुई हत्या

बोकारो इस्पात संयंत्र के sms2 कैंटीन में बीती रात लगभग 9:00 बजे ठेका मजदूर 26 वर्षीय आकाश की हत्या कर दी गई। कैंटीन कर्मचारी की हत्या सिर पर मूसल के प्रहार से की गई। पुलिस को घटना स्थल पर खल पड़ा मिला लेकिन मूसल गायब है। माना जा रहा है कि हत्यारे ने घटना के बाद मूसल को कही फेंक दिया। कैंटीन में मसाला कूटने के लिए खल-मूसल था। इसी मूसल से कर्मचारी की हत्या की गई। नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों को चाय-बिस्कुट देने के लिए कैंटीन खुला था। कैंटीन में अकेले ही आकाश था। वह बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। 

हत्या के बाद दहशत में प्लांट के कर्मचारी

कैंटीन स्टॉफ की हत्या की बाद प्लांट के कर्मचारी दहशत में हैं। रविवार की रात करीब 7 बजे कुछ कर्मचारी चाय पीने के लिए कैंटीन गए थे। तब आकाश ने कहा था कि कल होली है। गांव ( चंदनकियारी ) जाना है। आज जल्दी कैंटीन बंद कर घर चले जाएंगे। इसके बाद रात नाै बजे कर्मचारी चाय पीने पहुंचे तो देखा कि आकाश का शव पड़ा है। इसके बाद सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सिटी थाना की पुलिस एवं सीआईएसएफ के आला अधिकारी पहुंचे। मृतक का आज पोस्टमार्टम होगा। 

chat bot
आपका साथी