धनबाद जिला ओलिपिक संघ के एसएम हाशमी अध्यक्ष व रंजीत केशरी बने महासचिव

धनबाद जिला ओलिपिक संघ का चुनाव वर्ष 2021-25 के सत्र के लिए रविवार को संपन्न हुआ। इसमें 27 संघों के 54 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। हीरक रोड स्थित जी होटल में अध्यक्ष पद के लिए एसएम हाशमी को 36 वोट पाकर विजयी हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM (IST)
धनबाद जिला ओलिपिक संघ के एसएम हाशमी अध्यक्ष व रंजीत केशरी बने महासचिव
धनबाद जिला ओलिपिक संघ के एसएम हाशमी अध्यक्ष व रंजीत केशरी बने महासचिव

धनबाद : धनबाद जिला ओलिपिक संघ का चुनाव वर्ष 2021-25 के सत्र के लिए रविवार को संपन्न हुआ। इसमें 27 संघों के 54 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। हीरक रोड स्थित जी होटल में अध्यक्ष पद के लिए एसएम हाशमी को 36 वोट पाकर विजयी हुए। वहीं बीसी ठाकुर को 16 वोट मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार कपूर को 42 मिले, जबकि रेजा इस्टीके को 34 व एमडी जुबेर आलम को 29 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए किरण रानी नायक को 45 मिले। कल्लोर कुमार सामंता को 41, संतोष कुमार सिंह को 40, मदन कुमार राय को 39, अनुपम मेहता को 34 व सुनील कुमार ने 34 वोट प्राप्त किया। इसके अलावा महासचिव पद के लिए रंजीत केसरी को 36 पाकर विजयी हुए, जबकि अशीत कुमार सहाय को 16 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार बरनवाल को 33 वोट मिले। वहीं अपर सचिव पद के लिए सूरज प्रकाश लाल को 38, मनोज कुमार शर्मा को 31 व दिनेश यादव को 19 वोट मिले। संयुक्त सचिव के पद के लिए पप्पू कुमार को 41, पंकज कुमार को 41, प्रत्युष कुमार राव को 37, सैयद वसीम वश्मी को 27 वोट मिले। कार्यकारी सदस्य के लिए कुसुम महतो को 40, राजेश कुमार यादव को 27, शिव कुमार महतो को 32 वोट मिले।

चुनाव के बाद महासचिव रंजीत केसरी ने बताया कि टेबल टेनिस, हाकी तथा तलवारबाजी संघ को जिला ओलिपिक में मान्यता दी गई। इसके अलावा जिले में शतरंज, रस्साकसी, योगा, थांग-टा, सपक टकरा, मुएथाइ आदि जैसे कुछ खेल संघ जिला ओलिपिक संघ से मान्यता देना है। जिसे इस बार ओलिपिक संघ के अनुसार चुनाव में मताधिकार का अधिकार नहीं दिया गया था।

chat bot
आपका साथी