धनबाद के पूर्व एसपी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की बहन का निधन, जालान अस्पताल में चल रहा था इलाज

धनबाद के पूर्व एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा की बहन अनीता प्रसाद का निधन हो गया है। वह जालान अस्पताल में भर्ती थीं। कुछ दिनों से बीमार थीं। इलाज के लिए सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 08 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Tue, 08 Jun 2021 02:09 PM (IST)
धनबाद के पूर्व एसपी शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की बहन का निधन, जालान अस्पताल में चल रहा था इलाज
धनबाद की पूर्व एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा की बहन अनीता प्रसाद ( फाइल फोटो)।

सिंदरी, जेएनएन। धनबाद के पूर्व एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा की बहन अनीता प्रसाद का मंगलवर को निधन हो गया। वह 60 वर्ष की थीं। तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनका निधन हो गया। उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। चिकित्सकों ने माैत का कारण ह्रदयाघात बताया है। अनीता प्रसाद के पति डॉ. शशि भूषण प्रसाद झरिया सह जोड़ापोखर चिकित्सा केंद्र के वर्षों तक प्रभारी थे। 5 साल पहले उनका निधन हो गया था।

अनिता प्रसाद को दो पुत्री सृजा प्रसाद और नेहा प्रसाद हैं, दोनों पुत्री विवाहित हैं। सृजा प्रसाद कनाडा में अपने पति के साथ रहती है और सृजा भी एमएनसी में काम करती हैं। नेहा प्रसाद बेंगलुरु में अपने पति अशोक कुमार के साथ है और पति पत्नी दोनों काम करते हैं। मां  के निधन का समाचार मिलते ही नेहा अपने पति अशोक कुमार के साथ फ्लाइट से बेंगलुरु से कोलकाता आ चुकी है और सड़क मार्ग से सिंदरी आ रही हैं। नेहा के ससुर शंभू प्रसाद ने बताया कि अनीता प्रसाद का शव धनबाद से सिंदरी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। दाह संस्कार मोहलबनी श्मशान घाट पर करने का निर्णय लिया गया है। बेंगलुरु से नेहा के सिंदरी आने के बाद ही दाह संस्कार की प्रक्रिया शुरु होगी। अनीता प्रसाद धनबाद की पूर्व सांसद प्रो. रीता वर्मा की ननद थीं।

chat bot
आपका साथी