Positive India: जरूरतमंदों के लिए खुला सिंह मैंशन का दरवाजा, पीएन और रागिनी ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित
धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सोमवार को मोदी आहार किचन का शुभारंभ किया। इस माैके पर धनबाद शहर के कोरोना योद्धा-समाचार पत्र विक्रेताओं को बुलाकर सम्मानित किया गया।
धनबाद, जेएनएन। चर्चित 'सिंह मैंशन' का दरवाजा जरूरतमंदों के लिए खुल गया है। यहां प्रत्येक दिन जरूरतमंदों और गरीबों के लिए मोदी आहार तैयार किया जा रहा है। दोपहर के समय लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें आदर-भाव से मोदी आहार दिया जा रहा है।
समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण
सिंह मैंशन की तरफ से मोदी आहार वितरण करने का जिम्मा पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने उठाया है। वह झरिया क्षेत्र में घूम-घूम कर जरूरतमंदों के बीच चावल-आटा आदि का वितरण कर रही थी। अब सिंह मैंशन के अंदर सामुदायिक किचन शुरू किया गया है। यहां प्रतिदिन 500 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सोमवार को मोदी आहार किचन का शुभारंभ किया। इस माैके पर धनबाद शहर के कोरोना योद्धा-समाचार पत्र विक्रेताओं को बुलाकर सम्मानित किया गया। सांसद पीएन सिंह और रागिनी सिंह ने पहले कोरोना योद्धाओं के बीच मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। इसके बाद सबको बिठाकर मोदी आहार दिया गया। समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष यदुनाथ मंडल, उपाध्यक्ष रामरक्षा सिंह, अंकुर मंडल, मनोज शर्मा, राहुल सिंह, प्रकाश मोदी, सुशीलस, मंटू कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार आदि माैजूद थे। पूर्व विधायक कुंती सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, महामंत्री संजय झा, संजय सिंह मानस प्रसून ने जरूरमंदों के बीच मोदी आहार का वितरण किया।
सिंह मैंशन पहुंचे विधायक राज सिन्हा
सिंह मैंशन में मंगलवार को दूसरे दिन भी जरूरतमंदों ने मोदी आहार का आनंद उठाया। इस माैके पर उपस्थित धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने लोगों के बीच मोदी आहार का वितरण किया। उन्होंने भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए कहा लगातार रागिनी लॉकडाउन में गरीबों और जरूरतमंदों की चिंता कर रही हैं। उनके लिए भोजन और राशन की व्यवस्था कर रही हैं। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह कहा कि मोदी आहार के तहत दूसरे दिन दाल-भात और सब्जी की व्यवस्था की गई है। लॉकडाउन में कोई भूखा न रहे इसके लिये हरसंभव प्रयास कर रही हूं। इस अवसर पर स्वरूप भटाचार्य, प्रदीप सिन्हा, महंत पांडेय, तमाल राय, मनोज मालाकार, टुन्ना सिंह, प्रिंस सिंह, रंजीत रवानी, छोटू सिंह, शैलेन्द्र पासवान, नवीन पंडा, मयंक कुमार आदि उपस्थित थे।