Dhanbad Politics: अब सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों के बच्चों के बीच मारपीट शुरू

सिंह मेंशन और रघुकुल की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। नीरज सिंह की हत्या में उसके भाई पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में पिछले चार वर्षों से बंद है। वहीं आउटसोर्सिंग में भी दोनों के समर्थक आपस में लड़ते रहते है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:34 AM (IST)
Dhanbad Politics: अब सिंह मेंशन व रघुकुल समर्थकों के बच्चों के बीच मारपीट शुरू
सिंह मेंशन और रघुकुल की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है।

जासं,धनबाद: सिंह मेंशन और रघुकुल की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। नीरज सिंह की हत्या में उसके भाई पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह धनबाद जेल में पिछले चार वर्षों से बंद है। वहीं आउटसोर्सिंग में भी दोनों के समर्थक आपस में लड़ते रहते है। मगर यह लड़ाई अब नयी पीढ़ी में भी घुस चुकी है। समर्थकों के बच्चे भी आपस में झगड़ा करने पर उतारु हो गये है। इसी कड़ी में नीरज सिंह सहित चार लोगों की हत्या में शामिल धनजी सिंह के बेटे आर्यन सिंह ने रघुकुल समर्थक सुभाष शर्मा के बेटे करण शर्मा से मारपीट की है। करण शर्मा ने इसकी शिकायत सरायढेला थाना में भी की है। हालांकि पुलिस ने मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

पहले भी करता रहा है झगड़ा: करण शर्मा का आरोप है कि आर्यन पहले भी उससे झगड़ा करता रहा है। छोटी सी बात पर वह झहड़ा करने को उतारु हो जाता है। स्कूली छात्रों को भी वह परेशान करता है। उनसे पैसे की मांग करता है। बताया कि उससे भी वह पैसे की मांग कर रहा था। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। वहीं मामले में सरायढ़ेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने बताया कि आर्यन के खिलाफ दूसरे युवकों से भी शिकायत मिलता रहता है। स्कूली छात्राओं के साथ भी छेड़खानी की घटना को वह अंजाम दे चुका है। कोई लिखित शिकायत नहीं होने के कारण उसपर कार्रवाई हीं हुई है। पुलिस उसे थाना बुलाकर दूसरे मामलों में चेतावनी देकर छोड़ी है। इस बार मामले की लिखित शिकायत की गयी है, पुलिस एक बार मामले की जांच करेगी। आर्यन दोषी पाया गया तो उस पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी