ऑटो पलटने से सिंदरी की महिला की माैत, तीन घायल

झरिया की ओर से आ रही ऑटो अचानक अज्ञात वाहन के चपेट में आने पलटी मार दिया। ऑटो में सवार सिंदरी रोड़ाबांध की रहने वाले राजकुमार की पत्नी पूनम देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई।

By mritunjayEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 04:06 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 04:06 PM (IST)
ऑटो पलटने से सिंदरी की महिला की माैत, तीन घायल
ऑटो पलटने से सिंदरी की महिला की माैत, तीन घायल
जामाडोबा, जेएनएन। झरिया-सिन्दरी मुख्य मार्ग पर शालीमार के समीप सोमवर तड़के सड़क दुर्घटना में एक महिला की माैत हो गई जबिक तीन लोग घायल हो गए। 45 वर्षीय मृतक महिला का नाम पूनम देवी बताया जाता है।

पुलिस के अनुसार झरिया की ओर से आ रही ऑटो शालीमार के पास अचानक अज्ञात वाहन के चपेट में आने पलटी मार दिया। ऑटो में सवार सिंदरी रोड़ाबांध की रहने वाले राजकुमार की पत्नी पूनम देवी की मौत घटनास्थल पर हो गई। उस पर सवार तीन अन्य सवार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को झरिया और धनबाद रेफर कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी