जोड़ापोखर बस्ती में सादगी से मनाई गई चड़क पूजा

संस जामाडोबा जोड़ापोखर बस्ती शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को चड़क पूजा कोरोना गाइडला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:03 PM (IST)
जोड़ापोखर बस्ती में सादगी से मनाई गई चड़क पूजा
जोड़ापोखर बस्ती में सादगी से मनाई गई चड़क पूजा

संस, जामाडोबा : जोड़ापोखर बस्ती शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को चड़क पूजा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी से मनाई गई। मंदिर के पुजारी भूदेव पांडेय, शिव कुमार चक्रवर्ती मंदिर में शिव भक्तों की पूजा कराई। अनेक शिव भक्त जीभ व शरीर के विभिन्न हिस्सों में नुकीले तार, कील ठुकवाकर भोलेनाथ के प्रति आस्था दिखाई। मंदिर परिसर में भोक्ता खूंटा से झूलकर भक्ति का प्रदर्शन किया। पुजारी भूदेव व शिव ने कहा कि जो भक्त सच्ची मन से यहां मनोकामना लेकर आते हैं, वह पूरी होती है। शनिवार को 25 भोक्ताओं ने पूजा की। भगवान शिव के शिलापट का नगर भ्रमण कराया गया। भोक्ता खूंटे के सहारे श्रद्धालु झूले। चड़क पूजा को लेकर नुनूडीह, डिगवाडीह, भौंरा, घटवार बस्ती, 12 नंबर बस्ती, सोखा कुल्ही, कुशटांड़, जहाजटांड़, पुरनाडीह से श्रद्धालु पहुंचे थे। पूजा के आयोजन में संतोष महतो, अभिमन्यु महतो, मधुसूदन महतो, अनिल महतो, कालीचरण महतो, सुखदेव महतो, बलिराम महतो, अशोक यादव, हिरणमय महतो आदि सक्रिय थे।

------------------ ब्राह्मणडीहा गांव में अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ

संस, बलियापुर : ब्राह्मणडीहा गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ रविवार को हुआ। पश्चिम बंगाल के बीरभूम से आई मूल गायिका दीपा दास के प्रवचन को सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तीन दिवसीय अनुष्ठान व कीर्तन को संपन्न कराने में सोलह आना कमेटी के चंडीपद मोदक, पूर्व मुखिया अशोक महतो, संतोष महतो, रंजीत महतो, विक्की महतो, चक्रधर गोस्वामी, गणेश मोदक आदि थे।

-----------------

विधायक इंद्रजीत के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सिदूरपुर में पूजा

संस, बलियापुर : सिदरी के विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य में जल्द सुधार की कामना के लिए रविवार को सिदूरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर व कोठा बूढ़ा मंदिर में पूजा-अर्चना की। विधायक के जल्द स्वस्थ होने के लिए मन्नतें मांगी। मौके पर भाजपा की अल्पना मुखर्जी, मुखिया उमा देवी, रामनाथ रजवार, विश्वजीत मुखर्जी, पूरण मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी