श्रीराम सेना व रोटी बैंक लोगों तक पहुंचा रही सेवा, धनबाद के असहायों के बीच बांटा कंबल व भोजन Dhanbad News

आज श्रीराम सेना धनबाद और रोटी बैंक धनबाद के एक समुचित कार्यक्रम में धनबाद के खरकाबाद में सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच भोजन और कंबल वितरण किया गया तथा हर कठिनाइयों में साथ देने का वादा किया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 05:20 PM (IST)
श्रीराम सेना व रोटी बैंक लोगों तक पहुंचा रही सेवा, धनबाद के असहायों के बीच बांटा कंबल व भोजन Dhanbad News
आज श्रीराम सेना धनबाद और रोटी बैंक धनबाद ने की लोगों की सेवा। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

 धनबाद, जेएनएन: आज श्रीराम सेना धनबाद और रोटी बैंक धनबाद के एक समुचित कार्यक्रम में धनबाद के खरकाबाद  में सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच भोजन और कंबल वितरण किया गया तथा हर कठिनाइयों में साथ देने का वादा किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता सेना के जिलाध्यक्ष निशांत सिंह एवं रोटी बैंक युथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।भोजन और कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदो के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी सभी ने एक सुर में श्रीराम सेना और रोटी बैंक युथ क्लब को दिल से दुआ दिया। सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में गरीब और असहायों की सेवा, धर्म परिवर्तन रोकना,लव जिहाद के खिलाफ अभियान और कानून लाने जैसे वादे किया और हमेशा हिंदूत्व को जागरूक और सेवा करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में दोनों समाजिक संगठनों के उपेंद्र चौहान, समाजसेवी पंकज सिंह, हर्ष सिंह,आशिस कुमार, उज्जवल सिंह, गणेश दुबे, सत्यम कुमार,रजत कुमार, प्रदीप साहनी, नन्हे दास सहित दर्जनों सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी