Bokaro Love Story: एयर गन के बल पर प्रेमिका को बनाया बंधक, नौ दिनों तक करता रहा गंदा काम

Bokaro Love Story युवती ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले उसकी मुलाकात संजय से हुई थी। इसके बाद वह उससे शादी की बात कहने लगा। उसने अपने घर में बुलाया और 28 तारीख को दुष्कर्म किया। विरोध की तो उसने घर में रखे बंदूक को दिखाकर डराया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:54 AM (IST)
Bokaro Love Story: एयर गन के बल पर प्रेमिका को बनाया बंधक, नौ दिनों तक करता रहा गंदा काम
बोकारो में प्रेमी ने प्रेमिका को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म ( प्रतीकात्मक फोटो)।

जागरण संवाददाता, बोकारो। माराफारी के कर्नल मार्केट निवासी संजय दास ने अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका को नौ दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती जब विरोध करती तो संजय नकली बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ मनमानी करता रहा। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आरोपित को पुलिस ने ढूंढ निकाला और युवती को भी बरामद कर लिया। आरोपित के घर से उस एयर गन को भी बरामद कर लिया जिसके सहारे वह युवती को बंधक बनाकर डराता रहा।

मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया प्रेमी

युवती के पिता ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट 29 नवंबर को दर्ज कराई थी। गायब युवती के स्वजन आरोपित संजय दास पर संदेह जताया तो पुलिस इसको खोजने लगी। पुलिस ने जब संजय के मोबाइल पर काल किया तो वह अपने को कभी जमशेदपुर या फिर रांची में होने की जानकारी देने लगा। पुलिस इसके मोबाइल का टावर लोकेशन खोजी तो वह माराफारी में ही मिला। पुलिस ने काफी मशक्कत की और उसका घर खोजने में कामयाब हो गई। युवती को बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

28 से 5 दिसंबर तक करता रहा याैन शोषण

युवती ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले उसकी मुलाकात संजय से हुई थी। इसके बाद वह उससे शादी की बात कहने लगा। इस दौरान संजय प्रेमिका को अपने घर में बुलाया और 28 तारीख को दुष्कर्म किया। वह इसका विरोध की तो आरोपित उसे अपने घर में रखे बंदूक को दिखाकर डराया। इस दौरान वह लगातार उसके साथ पांच तारीख तक दुष्कर्म करता रहा। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपित पहले से ही दो शादियां किया था। दोनों पत्नियों को वह अलग-अलग स्थान पर रखता था। थाना प्रभारी उज्ज्वल कुमार ने बताया कि आरोपित पहले लोहा चोरी के मामले में दो बार जेल जा चुका है।

chat bot
आपका साथी