Dhanbad: पश्चिमी टुंडी स्थित शिबू सोरेन के आश्रम का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, प्रशासनिक टीम ने किया दौरा

पश्चिमी टुंडी मनियाडीह डिस्ट्रिक्ट पोखरिया शिबू सोरेन आश्रम के सौंदर्य करण को लेकर प्रशासनिक टीम ने दौरा किया। इस दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे। साथ ही धनबाद उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास टुंडी वीडियो संजीव कुमार भी उपस्थित थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:43 PM (IST)
Dhanbad: पश्चिमी टुंडी स्थित शिबू सोरेन के आश्रम का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, प्रशासनिक टीम ने किया दौरा
शिबू सोरेन के आश्रम का किया जाएगा सौंदर्य करण। (जागरण)

संवाद सहयोगी, पश्चिमी टुंडी: पश्चिमी टुंडी मनियाडीह थाना स्थित पोखरिया शिबू सोरेन आश्रम की सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासनिक टीम ने किया दौरा।इस दौरे में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं धनबाद उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, टुंडी बीडीओ संजीव कुमार मौजूद थे।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा की उनकी मंशा है की दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुरानी यादें को संजोए रखने के लिए इस आश्रम की सौंदर्यीकरण जरूरी है।इसके लिए प्रशासनिक टीम ने पूरे आश्रम का मुआयना किया।इस मुआयना के बाद एक प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जायेगा।जिला प्रशासन किसी भी निधि से इसका सौंदर्यीकरण करें।

 क्या शिबू आश्रम की खासियत

 टुंडी में 1971 /72 को दिशोम गुरु शिबू सोरेन यहाँ महाजनों के खिलाफ आवाज उठाकर गरीब आदिवासियों के ओने पोने दाम में लूटी गई जमीन वापस दिलाई।इस दौरान उन्होंने इस आश्रम में रहकर शराब का नशा छोड़ने को लेकर अभियान चलाई।तत्काल शिक्षा विद नायक बिनोद बिहारी महतो के सानिध्य में रहते गांव गांव में शिक्षा की पाठशाला चलाई इसके इलाके में लोगों ने शिक्षा का महत्व समझा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होकर पढाई लिखाई पर बल दिया ।

अब कैसे होगा सौंदर्यीकरण

प्रशासनिक दौरे में पूरे आश्रम में चाहरदीवारी निर्माण ,नये आधुनिक तकनीक से विशाल भवन निर्माण, चैकडैम निर्माण, एवं आधुनिक कृषि उपकरण से सुसज्जित किया जायेगा।

 ये थे मौजूद

 टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, डी डी सी दशरथ चंद्र दास टुंडी बीडीओ संजीव कुमार, फूलचंद किस्कू इंद्रलाल बास्की कामेश्वर सिंह सरवण टुडू श्रवण बेसरा बबूल सिंह अघनु महतो काली महतो मोनिका देवी तरवेज अंसारी सर्वेश्वर हांसदा संतु किस्कू गणि अंसारी बाबू महतो छुटु अंसारी दुर्गा महतो आदि थे मौजूद।

chat bot
आपका साथी