कतरास तथा आसपास शरद पूर्णिमा की धूम

कतरास तथा आस पास के इलाकों में बुधवार की शाम को शरद पूर्णिमा की धूम रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:55 PM (IST)
कतरास तथा आसपास शरद पूर्णिमा की धूम
कतरास तथा आसपास शरद पूर्णिमा की धूम

संवाद सहयोगी, कतरास/तेतुलमारी: कतरास तथा आस पास के इलाकों में बुधवार की शाम को शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई। डीएवी मध्य विद्यालय कतरास, सूर्य मंदिर प्रांगण तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी में उत्सव का धूम रहा। डीएवी मध्य विद्यालय प्रांगण में माहुरी महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं सजधज कर गुजराती गीतों पर डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। जयेस भाई मेहता की महिलाएं खूब आनंद उठाई। सभी महिलाएं रंग बिरंगे परिधानों में सजी हुई थी। राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुमन मिश्रा ने सर्वप्रथम मां दुर्गा व मथुरासिनी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। जिसमें बीनू गुप्ता, शिखा गुप्ता, शालिनी भदानी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रिकी गुप्ता, मनीषा सेठ, अर्चना सेठ, संगीता गुप्ता, रूचि गुप्ता, ममता गुप्ता, अर्चना सेठ, शर्मिला गुप्ता, संगीता देवी, पूनम गुप्ता ने डांडिया में भाग लिया। मौके पर उमेश चरण पहाड़ी, मनोज गुप्ता, बबलू गुप्ता, बाल गोविद गुप्ता, अजीत गुप्ता, शत्रुघ्न राम गुप्ता आदि मौजूद थे। कतरी नदी स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आरएसएस द्वारा उत्सव मनाया गया। जहां सुशील चौधरी, महेंद्र स्वर्णकार, रामावतार विश्वकर्मा, संतोष साव, सोमशेखर शर्मा, नवीन गुप्ता, संजय जायसवाल, सुमित कुमार, अंकित कुमार, प्रेम तिवारी आदि मौजूद थे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी परिसर में आरएसएस समर्थकों ने सर्व प्रथम ध्वजारोहण किया। ध्वज प्रणाम के साथ खेल कार्यक्रम आयोजित की गई। भारत माता, गुरुजी तथा डा. केशव बलिराम हेडगेवार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। संघ के जिला कार्यवाहक नित्यानंद पांडेय ने कहा कि आज का दिन अमृत वर्षा का दिन है, बनाए गये महाप्रसाद को आसमान के नीचे रखा जाता है, उसके बाद उसे ग्रहण किया जाता है। चंद्रमा से निकलने वाला प्रकाश अमृत प्रदान करती है, इसे ग्रहण करने से बुद्धि ज्ञान की प्राप्ति होती है। आसपास के शत्रुओं का नाश होता है।

कार्यक्रम में पंकज सिंह,बीरेंद्र कुमार सिंह, परमेश्वर झा, पप्पू सिंह, अजय सिंह, सुरेश महतो, अरुण गोस्वामी, अशोक सिंह, राज बहादुर राय, कृष्णा सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी