SNMMCH धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जगह नहीं, होम आइसोलेशन में जाने को दी जा रही सलाह

संक्रमित मरीजों को 40 वर्ष से नीचे होने पर होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए मरीजों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ रहा है। आवेदक स्वीकृत होते हैं मरीज हो ऑनलाइन होम आइसोलेशन की सुविधा ले सकते हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:55 PM (IST)
SNMMCH धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जगह नहीं, होम आइसोलेशन में जाने को दी जा रही सलाह
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए होम आइसोलेशन पर जोर ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में कोरोना वायरस की चपेट में आकर तेजी से लोग संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमण की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। शहर के विभिन्न सरकारी कोविड सेंटर में मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। एसए एमएमसीएच कोविड सेंटर के बाहर नोटिस लगाया गया है। इसमें बताया गया है कि संक्रमित होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर के होम आइसोलेशन ले सकते हैं। दरअसल अस्पताल में जगह नहीं होने के बाद लोगों को परेशानी हो रही है और लोग होम आइसोलेशन की जानकारी लेना चाह रहे हैं। इसके बाद प्रबंधन की ओर से यहां पर नोटिस लगाया गया है। नोटिस में होम आइसोलेशन के लिए लिंक भी दर्शाया गया है।

अस्पताल के सभी 30 वेंटिलेटर में जगह नहीं

कोविड सेंटर के सभी 30 वेंटीलेटर फिलहाल भरे हुए हैं। वहीं 70 सामान्य बेड भी भरे हुए हैं। अब आने वाले मरीजों के लिए जगह नहीं मिल पा रही है लिहाजा दूसरे सेंटर ऐसे मरीजों के भेजे जा रहे हैं। समय पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी नहीं किया जा रहा है कृपया अस्पताल प्रबंधन का कहना है उनके पास सीमित संसाधन है। गंभीर मरीजों को सेंट्रल अस्पताल भेजा जा रहा है।

40 से ऊपर को ऑनलाइन मिल रही हो होम आइसोलेशन की सुविधा

इधर संक्रमित मरीजों को 40 वर्ष से नीचे होने पर होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है।  इसके लिए मरीजों को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ रहा है। आवेदक स्वीकृत होते हैं मरीज हो ऑनलाइन होम आइसोलेशन की सुविधा ले सकते हैं।

chat bot
आपका साथी