शहीद ए आजम भगत सिंह की याद में जलाई आजादी की मशाल Dhanbad News

शहीद ए आजम भगत सिंह ने आजादी की मशाल जलाई थी। इसे जलाए रखना है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मदद के लिए समाज की भलाई के लिए पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए दबे कुचले की मदद के लिए।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 11:32 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 11:32 AM (IST)
शहीद ए आजम भगत सिंह की याद में जलाई आजादी की मशाल Dhanbad News
शहीद ए आजम भगत सिंह ने आजादी की मशाल जलाई थी। इसे जलाए रखना है। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : शहीद ए आजम भगत सिंह ने आजादी की मशाल जलाई थी। इसे जलाए रखना है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मदद के लिए, समाज की भलाई के लिए, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए, दबे कुचले की मदद के लिए। इसी उद्देश्य को लेकर युवाओं की टीम ने मशाल जुलूस निकाला।

शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर छात्र नेता अफरोज अंसारी के नेतृत्व में गोविंदपुर के फकीरडीह मजार से मशाल जुलूस निकाला गया। शहीद अशफाक उल्ला चौक तक निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। अफरोज अंसारी ने कहा हम सबको एक खाई में धकेला जा रहा है। अमीर-गरीब, जाति धर्म -भेदभाव के दलदल में धकेला जा रहा है। पहले लड़ते थे गैरों से अब लड़ना है चोरों से।

आज देश के नोजवानों को शहीद भगतसिंह एवं उनके इंकलाबी साथियों के विचारों के रास्ते पर चलना होगा। इंकलाब की मशाल फिर से ज्यादा नहीं होगी। इस अवसर पर जसीम अंसारी, अमन साह, फारूक अंसारी, शहदत साह, दिलखुश साह, साजिद, फरान, राजा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी