Dhanbad Weather Forecast: मौसम में दिख रहा बदलाव, आज तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग की माने मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम से में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इस वजह से बादलों की आवाजाही हो रही है। बादल धनबाद होकर जा रहे हैं। इन्हीं बादलों की वजह से धनबाद में जोरदार गर्जन के साथ फुहारें बरस सकती हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:06 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: मौसम में दिख रहा बदलाव, आज तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी
बादलों की छांव में बिजली की तारों पर पक्षियों का बसेरा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। अगले कुछ देर में धनबाद का मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने इसके संकेत दे दिए हैं। विभाग से जारी सूचना में धनबाद के कई हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कई दिनों से धनबाद के आसपास के जिलों का मौसम बदला हुआ है। गिरिडीह और बोकारो में रह रह कर आंधी बारिश हो रही है। धनबाद में भी शनिवार को कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई थी। हालांकि रविवार को धूप छांव के बाद भी बारिश नहीं हुई। अब मौसम विभाग ने थोड़ी देर में धनबाद का मौसम बदलने की संभावना जता दी है।

मौसम विभाग की माने मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम से में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इस वजह से बादलों की आवाजाही हो रही है। बादल धनबाद होकर उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर जा रहे हैं। इन्हीं बादलों की वजह से धनबाद में जोरदार गर्जन के साथ फुहारें बरस सकती हैं।

कल से चढ़ेगा पारा, 14 को 40 डिग्री पहुंचे का धनबाद का तापमान

बादलों की आवाजाही की वजह से पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आई है। 39-40 तक पहुंचा अधिकतम तापमान फिलहाल 35-36 डिग्री के आसपास है। मंगलवार से इसमें बढ़ोतरी के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो बुधवार को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

शनिवार तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम 36  न्यूनतम 24 मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 22 बुधवार अधिकतम 40 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 37 न्यूनतम 24 शुक्रवार अधिकतम 38 न्यूनतम 23 शनिवार अधिकतम 37 न्यूनतम 23

chat bot
आपका साथी