Durga Visarjan 2020 Dhanbad: देखिए मां दुर्गा की विदाई की मनभावन तस्वीरें, महिलाओं ने खेला सिंदूर खेल

धनबाद में पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जा रहा है। शाम तक विसर्जन किया जाएगा। इससे पहले पूजा पंडालों में सुबह महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर विदाई दी। इसे सिंदूर खेला कहते हैं। सिंदूर खेला का नजारा खूबसूरत और मनभावन था।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:34 AM (IST)
Durga Visarjan 2020 Dhanbad: देखिए मां दुर्गा की विदाई की मनभावन तस्वीरें, महिलाओं ने खेला सिंदूर खेल
धनबाद के जिला परिषद मैदान में मां दुर्गा की विदाई के माैके पर सिंदूर खेला की रस्मअदायगी करतीं महिलाएं।

धनबाद, जेएनएन। शारदीय नवरात्र-2020 के सोमवार को विजयादशमी मनाई गई। रविवार, 25 अक्टूबर को 11.25 बजे से ही विजयादशमी की तिथि लग गई। ऐसे में इस साल दो दिन विजयादशमी मनाई गई। रविवार को नवमी और विजयादशमी दोनों मनाई गई। सोमवार को भी विजयादशमी मनाई जा रही है। इसके साथ-साथ सोमवार को धनबाद में पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया।  इससे पहले पूजा पंडालों में सुबह महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर विदाई दी। सिंदूर खेला का क्षण बड़ा ही भावुक, खूबसूरत और मनभावन था। आइए, तस्वीरों में देखते हैं धनबाद में सिंदूर खेला और मां दुर्गा की विदाईः-

1. नाै दिनों की पूजा-अर्चना के बाद महिला ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी।  कुमराधुबी में सिंदूर खेला की रस्म अदायगी करती महिलाएं।

 

2. झरिया में बंग समाज के जुड़े पूजा संस्‍थाओं में सिंदूर खेला के दाैरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अमलापाड़ा  पोद्दार पाड़ा  राजा गढ़ मिश्रा पारा सहित कई पूजाा पंडालों में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं  सिंदूर खेला में शामिल हुईं। 

3. हीरापुर के हरि मंदिर में घट विसर्जन से पहले विधि-विधान के साथ समेत पूजा की गई। 

chat bot
आपका साथी