Mission Oxygen: तस्‍वीरों में देख‍िए दैनिक जागरण के पौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम की झलक

कोविड- 19 की वजह से बहुत से लोगो ने अपनों खोया। इनकी कमी तो पूरी नहीं की जा सकती हम इनका दर्द जरूर बांट सकते हैं इसी उद्देश्य को लेकर और भविष्य में पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए दैनिक जागरण ने महाअभियान ऑक्सीजन की शुरुआत की थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 12:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 12:11 PM (IST)
Mission Oxygen: तस्‍वीरों में देख‍िए  दैनिक जागरण के पौधारोपण महाअभियान कार्यक्रम की झलक
दैनिक जागरण ने महाअभियान ऑक्सीजन की शुरुआत की थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद : कोविड- 19 की वजह से बहुत से लोगो ने अपनों खोया। इनकी कमी तो पूरी नहीं की जा सकती, हम इनका दर्द जरूर बांट सकते हैं इसी उद्देश्य को लेकर और भविष्य में पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए दैनिक जागरण ने महाअभियान ऑक्सीजन की शुरुआत की थी, सोमवार को इसका विधिवत समापन हुआ।

 पूरे जिले में वृहद पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर वर्ग का सहयोग मिला। पौधरोपण के साथ-साथ ऑक्सीजन पार्क भी बने, जहां कोरोना योद्धाओं के नाम पर पौधारोपण हुआ और इन्हें सहेजने का संकल्प भी लिया गया।

नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने लिलोरी स्थान पार्क, गोल्फ ग्राउंड, राजेंद्र सरोवर और दादा दादी पार्क हाउसिंग कालोनी में पौधरोपण किया। इस अवसर पर एक हजार पौधे रोपे गए। नगर आयुक्त ने कहा कि दैनिक जागरण का प्रयास वाकई बहुत सराहनीय है। नगर निगम अगले एक-डेढ़ महीने तक पौधरोपण कार्यक्रम जारी रखेगा।

हम अपने लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण बना पाएंगे। यह तभी संभव होगा जब हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। इन्हें बचाने के लिए इसमें पानी देने और उनकी वृद्धि को लेकर सजग और संवेदनशील रहेंगे।

दैनिक जागरण का मिशन ऑक्सीजन जिले के लिए वरदान साबित होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि जहां भी जगह मिलेगी, पूरे शहर में हरियाली की व्यवस्था की जाएगी। हर जगह पौधारोपण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी