Sealdah-New Delhi Rajdhani Express: जल्द पटरी पर लाैटेगी सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रेल मंत्रालय ने 5 ट्रेनों को चलाने की दी स्वीकृति

दुर्गापूजा से पहले पूर्व रेलवे की कुछ और ट्रेनों के चलने की संभावना है। उन ट्रेनों के चलने से धनबाद और आसपास के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। अभी भी मुंबई जाने के लिए पिछले छह महीने से धनबाद होकर एक भी ट्रेन नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:39 AM (IST)
Sealdah-New Delhi Rajdhani Express: जल्द पटरी पर लाैटेगी सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रेल मंत्रालय ने 5 ट्रेनों को चलाने की दी स्वीकृति
पश्चिम बंगाल के सियालदह से नई दिल्ली के बीच सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस चलती है।

धनबाद, जेएनएन। Sealdah-New Delhi Rajdhani Express धनबाद से दिल्ली जाने और दिल्ली से धनबाद आन वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी दे दी है। दो-तीन दिनों में रेलवे बोर्ड की तरफ से चलाने की तारीख की भी घोषणा कर दी जाएगी। कोरोना की वजह से 22 मार्च से सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस बंद है। इस ट्रेन के चलने के साथ ही दिल्ली के लिए हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी और पूर्वा एक्सप्रेस के साथ ही एक और ट्रेन मिल जाएगी। 

दुर्गापूजा से पहले कुछ और ट्रेन चलने के आसार 

दुर्गापूजा से पहले पूर्व रेलवे की कुछ और ट्रेनों के चलने की संभावना है। उन ट्रेनों के चलने से धनबाद और आसपास के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। अभी भी मुंबई जाने के लिए पिछले छह महीने से धनबाद होकर एक भी ट्रेन नहीं है। गुजरात जाने वाली ट्रेनें अभी अब तक पटरी पर नहीं लौटी हैं।

पूर्व रेलवे की पांच ट्रेनों को मिली चलाने की मंजूरी 

रेल मंत्रालय ने पूर्व रेलवे को पांच जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन और दो पैसेंजर ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी है। जिन दो पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की अनुमति मिली है उनमें एक जोड़ी झारखंड के साहिबगंज की भी ट्रेन है। साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे पैसेंजर ट्रेनों के चलने की उम्मीद जग गई है। 

chat bot
आपका साथी