एक जुट होने से ही भारत बनेगा विश्व गुरु : चंद्रशेखर

झरिया आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के कई रियासतों क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:32 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:32 PM (IST)
एक जुट होने से ही भारत बनेगा विश्व गुरु : चंद्रशेखर
एक जुट होने से ही भारत बनेगा विश्व गुरु : चंद्रशेखर

झरिया : आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के कई रियासतों को एकजुट किया था। लोगों को हमेशा माला में मोतियों की तरह रहने की प्रेरणा दी थी। हमलोगों के एकजुट होने से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उक्त बातें धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने शनिवार को थाना मोड़ झरिया में एकता दिवस सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम में कही। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल के बताए मार्ग पर चलकर ही हम देश का विकास कर सकते हैं। यहां लौहपुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा बनवाने के लिए विधायक ने निजी राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश जोशी अधिवक्ता ने की। मौके पर राजकुमार अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी, अंकेश राज पप्पू, योगेंद्र यादव, श्रीराम यादव, अरिदम बनर्जी, अशोक प्रसाद बर्णवाल, वीरेंद्र शर्मा, शैलेश सिंह, अजय वर्मा, पप्पू गुप्ता, राज माली, राहुल पांडेय, मनोज गुप्ता, अवधेश साव, सुनील साव, संजय अग्रवाल, सुदर्शन बर्णवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी