पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर राजगंज प्रखंड को लेकर निकाली संकल्प यात्रा

पूर्व विधायक स्व. राजकिशोर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर दो दशक पुरानी राजगंज को प्रखंड बनाओ की मांग को लेकर काफी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई। संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रखंड की मांग को तेज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:39 PM (IST)
पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर राजगंज प्रखंड को लेकर निकाली संकल्प यात्रा
पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर राजगंज प्रखंड को लेकर निकाली संकल्प यात्रा

राजगंज : पूर्व विधायक स्व. राजकिशोर महतो की प्रथम पुण्यतिथि पर दो दशक पुरानी राजगंज को प्रखंड बनाओ की मांग को लेकर काफी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई। संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रखंड की मांग को तेज किया गया। समाजसेवी वाणी देवी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं बगदाहा स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम से निकली पद यात्रा कानाटांड़, मैराकुल्ही, राजगंज बाजार होते हुए बीबी हाई स्कूल मैदान पहुंचीं। प्रखंड बनाओ की उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा। बगदाहा सहित गोबिदाडीह, राजगंज, धावाचिता, महेशपुर पंचायत के गंगापुर, गरीबडीह, सरयदाहा, पियरशाला, मरचो, पदुमचंद, रघुनाथपुर, कांको, लेदोडीह, दलदली, हीरघुटु सहित दो दर्जन गांव की महिला एवं पुरुष शामिल हुए। नारी शक्ति की भागीदारी का लोगों ने समर्थन करते हुए मार्च में शामिल होकर सम्मान किया एवं कदम से कदम मिलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. राजकिशोर महतो की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

समाजसेवी वाणी देवी ने कहा कि राजगंज को प्रखंड का दर्जा मिलना राजकिशोर बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसमें महिलाओं का सहयोग अहम साबित होगा। सरकार इस मांग शीघ्र पूरा करे। विधायक के पूर्व प्रतिनिधि हलधर महतो ने कहा कि स्व. राजकिशोर बाबू ने महिलाओं को जागरूक कर उन्हें हक और अधिकार के लिए लड़ने को प्रेरित किया था। अब प्रखंड की मांग सोशल मीडिया द्वारा किया जाएगा। मंटू महतो ने कहा कि जब समाज की आधी आबादी मांग को लेकर सड़क पर उतरी है तो सरकार की नींद जरूर खुलेगी। पूर्वी टुंडी आठ पंचायत मिलाकर प्रखंड बनाया गया तो राजगंज को क्यों नहीं बनाया गया। मौके पर सदानंद महतो, गीता देवी, शेखर महतो, दिलीप गोप, नुनाराम महतो, अनुराधा कुमारी, बबिता देवी, मानोज हांसदा, खुशबू कुमारी, मीना देवी, रिकू कुमारी, द्रोपदी देवी, सरस्वती देवी, अंजना देवी, मंजु देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, पूनम देवी, गीता देवी, शारदा देवी, बेबी देवी, कविता देवी, बालिका देवी, गुड़िया देवी, यशोदा देवी, होलिका देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, पूर्णिमा देवी, रेखा देवी, नमिता देवी, सुमन देवी आदि शामिल थी।

chat bot
आपका साथी