जेल में बिगड़ी पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत

धनबाद पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के षड़यंत्र के आरोप मे बीते तीन व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 03:01 AM (IST)
जेल में बिगड़ी पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत
जेल में बिगड़ी पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के षड़यंत्र के आरोप मे बीते तीन वर्ष से धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत खराब है। ऐसा उनके अधिवक्ता मो. जावेद ने दावा किया है। अधिवक्ता ने बताया कि संजीव सिंह को सर्दी बुखार व सास लेने में परेशानी बीते 3 दिनों से हो रही है। जेल में ही उन्हें दवा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बीमार रहने के कारण मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश भी नहीं किया जा सका। बताते हैं कि इसके पूर्व भी वर्ष 2019 में संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। जेल डॉक्टर ने मानसिक बीमारी बताई थी। पीएमसीएच में इलाज के बाद उन्हें रिनपास भेजा गया था। वहां की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि वे मानसिक अवसाद से पीड़ित है। इसके पूर्व होटवार जेल में भी उनका इलाज चल रहा था। अधिवक्ता जावेद ने बताया कि गुरुवार को वह इस संबंध में अदालत में आवेदन दाखिल करेंगे और समुचित इलाज की प्रार्थना करेंगे। इधर धनबाद जेल के अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि उन्हें पूर्व विधायक के बीमार पड़ने की सूचना नहीं है। यदि ऐसा होता तो उन्हें अवश्य सूचना दी जाती।

chat bot
आपका साथी